भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पिता ई. प्रणव कुमार पांडेय उर्फ चुन्नू अपने समर्थकों के साथ JDU ज्वाइन करेंगे। जदयू कार्यालय में दोपहर 3 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे।
बिजनेसमैन हैं प्रणव पांडेय
ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडेय के जदयू में आजाने से बिहार में पार्टी को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। बता दें कि प्रणव पांडे की मां सावित्री शर्मा नवादा की पूर्व सिविल सर्जन के साथ जानी मानी महिला चिकित्सक हैं। इनका बचपन नवादा में बीता, जहां इनका मार्गदर्शन एक अभिभावक के तौर जिले के प्रख्यात राजनीतिज्ञ और चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह की देखरेख में हुआ। डॉ. शत्रुघ्न नीतीश कुमार के समता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रह चुके हैं। प्रणव पांडेय बिजनेसमैन हैं। वो समाजसेवा में रुचि रखते हैं।
समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…
समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…