Bihar

बिहार में बछड़े का होगा DNA टेस्ट! जानें क्या है मैटर और क्यों पुलिस भी है परेशान?

बिहार के कटिहार में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां गाय के एक बछड़े पर दो लोगों ने अपना-अपना मालिकाना हक जताया है. दोनों दावेदार का कहना हैं कि यह बछड़ा मेरा है. आपसी कहासुनी बढ़ी तो मामला पुलिस के पास तक पहुंच गया. पुलिस के लिए भी असली मालिक खोजना बड़ा मुश्किल हो गया है. जिसके बाद पुलिस अब बछड़े का डीएनए टेस्ट कराने का विचार कर रही है.

यह मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के लालकोठी मोनिधार मोहल्ले का है. दरअसल, इस मोहल्ले में रहने वाली छोटी कुमारी का दावा है कि बछड़ा उनकी उस गाय का है जो एक साल से अधिक समय पहले करंट लगने से मर गई थी. छोटी कुमारी का कहना है कि बछड़ा खेत में भटक रहा था, अब उनके घर में वह खुद ही आ गया है.

वहीं दूसरी तरफ वार्ड नंबर 21 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय का दावा है कि यह बछड़ा उनके वार्ड के निवासी अमित कुमार का है और छोटी कुमारी ने जबरन उस बछड़े को अपने घर में लाकर बांधकर रखा है. मनोज राय की दावेदारी पर छोटी कुमारी ने कहा कि मैंने उनसे कहा है कि आप अपनी गाय लेकर आईए. यदि बछड़ा उस गाय का दूध पी लेता है तो बछड़े को ले जाईए.

छोटी कुमारी ने मनोज राय पर दबंगई करते हुए टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. महिला ने कहा कि वह (मनोज राय) 10-15 आदमी को लेकर आता है और हमको टॉर्चर करता है. जिसके कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया. हालांकि, अब पुलिस को भी असली मालिक खोजना बड़ा मुश्किल काम लग रहा है.

पुलिस ने दोनों पक्षों को जल्द ही मामले का हल निकालने का भरोसा दिया है. पुलिस का कहना है कि बछड़े का डीएनए टेस्ट कराने पर विचार कर रही है. जिससे यह पता चल सकेगा कि उसकी असली मां कौन है. इसके साथ ही पुलिस ये भी पता लगाएगी कि बछड़े पर असली मालिकाना हक किसका है. इस मामले में एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को दोनों पक्षों ने अपने अपने मालिकाना हक की दावेदारी जताते हुए आवेदन दिया हैं. मामले की तफ्तीश चल रही हैं और डीएनए टेस्ट के जांच पर विचार किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

40 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

52 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago