Bihar

चक्रवाती तूफान दाना ने बदला बिहार का मौसम, बढ़ने लगी ठंड; इस दिन से शुरू होगी तापमान में बढ़ोतरी

चक्रवाती तूफान दाना का दम टूट गया है। लेकिन बिहार के मौसम पर इसका काफी प्रभाव पड़ा है। तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हो गया है। कई जिलों के आसमान में अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। पटना समेत कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई।IMD की रिपोर्ट के अनुसार दाना के प्रभाव में बिहार में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दिया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज रविवार भी राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ साथ बंगाल से सटे इलाकों में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया है कि इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

इससे पहले राज्य के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिससे राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। चक्रवाती तूफान दाना के कारण दिन और रात के तापमान में अचानक छह से सात डिग्री तक कमी आ गई है जिससे सुबह और शाम में सर्दी का एहसास हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ-साथ ठंडी हवा भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस वजह से बिहार में जल्द ही सर्दी की उम्मीद है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इन दिनों में सूबे के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है तो दक्षिण बिहार के सभी जिलों में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा की वजह से लोगों को ठंड का अहसास होगा।

इधर भागलपुर में दिनभर रह-रहकर रिमझिम फुहारों के रूप में हुई बारिश से मौसम दिन में सर्द रहा। शनिवार को दिन और रात के तापमान में महज डेढ़ डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो रविवार को जिले में बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद सूरज चमकेगा और दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो जाएगी।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि दक्षिण मध्य बिहार और पूर्वी बिहार में बादल छाए रहेंगे। वहीं भागलपुर समेत दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिलों में रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि सोमवार से न केवल दिन के तापमान में वृद्धि होगी, बल्कि बारिश की गतिविधियां रुक जाएगी। जबकि रात के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago