Bihar

आईपीएस शिवदीप लांडे ने बताई इस्तीफा देने की वजह, सोशल मीडिया पर पत्नी के त्याग के बारे में लिखी यह बात

पूर्णिया के आईजी रहते हुए आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिजाइन करने की घोषणा की थी। रिजाइन करने के बाद सोशल मीडिया पर रिजाइन करने की वजह पर खूब बातें कही गई। खूब अटकलें भी लगाई गई, जिसे आईपीएस शिवदीप लांडे ने एक सिरे से खारिज भी किया। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है, जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने की वजह बताई।

जानिये क्या लिखा पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने

आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस्तीफे का कारण बताते हुए एक भावनात्मक संदेश साझा किया है। उन्होंने अपनी पत्नी गौरी के जन्मदिन पर लिखा है कि- त्याग यह शब्द किताबों में पढ़ने में अच्छा लगता है, लेकिन गौरी, तुम्हारा त्याग ही मेरे इस निर्णय का कारण है। लांडे ने आगे लिखा है कि – तुम्हारे समर्पण और मेरे बिहार के प्रति संवेदना को समझने के लिए मैं शब्द नहीं ढूंढ सकता। तुम्हारे इस त्याग के कारण मैंने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने और बिहार में अपना अगला समय बिताने का निर्णय लिया।

पोस्ट खूब हो रहा वायरल 

इस पोस्ट के साथ, आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपने प्रशंसकों के बीच इस्तीफे के पीछे की अटकलें समाप्त कर दीं। उनके इस्तीफे की खबर से उनके प्रशंसकों में निराशा फैल गई थी, लेकिन अब वे उनके निर्णय को समझते हैं। लांडे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें 16 हजार से अधिक लाइक्स और 3.1K कमेंट्स आ चुके हैं। लोग उनके इस निर्णय का सम्मान करते हुए और उनकी पत्नी गौरी के त्याग की सराहना कर रहे हैं। लांडे की इस पोस्ट ने निराश भी किया है तो कई लोगों का दिल जीत लिया है। उनके प्रशंसकों ने उनके निर्णय का समर्थन किया और उनकी पत्नी गौरी के त्याग की प्रशंसा की।

सरकार ने मंजूर नहीं किया इस्तीफा 

आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने 6 सितंबर को पूर्णिया रेंज के आईजी का चार्ज संभाला था, लेकिन ठीक दो सप्ताह बाद 19 सितंबर को उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की खबर से उनके प्रशंसकों में निराशा फैल गई थी। बता दें कि बिहार सरकार के आइजी शिवदीप लांडे के इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया है। फिल्हाल पूर्णिया के बतौर आईजी के रूप में बने हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

2 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

4 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

18 घंटे ago