Bihar

कपड़ा उतारा फिर जय महाकाल बोल टैक्स असिस्टेंट पर तलवार लेकर टूट पड़ा, पटना में इंकम टैक्स ऑफिस में तांडव

पटना में कोतवाली थाने के आयकर भवन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आयकर अधीक्षक के ड्राइवर ने जय महाकाल का जयघोष करते हुए टैक्स असिस्टेंट पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना उस वक्त हुई, जब इनकम टैक्स कार्यालय में ज्ञान कक्ष के उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था. मौके पर आयकर डिपार्टमेंट के सभी बड़े आला अधिकारी पहुंचे हुए थे. इसी दौरान ड्राइवर ने पहले अपना कपड़ा उतारा, फिर जय महाकाल का गमछा लपेटा और फिर तलवार से टैक्स असिस्टेंट पर हमला कर दिया. आरोपित ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आयकर अधीक्षक का ड्राइवर गिरफ्तार

इस घटना में टैक्स असिस्टेंट गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस मामले में आयकर अधीक्षक के ड्राइवर सुमन ठाकुर को कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपित ड्राइवर समस्तीपुर जिले का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपित के पास से तलवार भी बरामद कर ली है. वहीं, घायल टैक्स असिस्टेंट प्रमोद कुमार को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पहले अंगुली काटी, फिर गर्दन और शरीर पर किया ताबड़तोड़ हमला

पटना आयकर भवन में हुए इस खूनी खेल ने सबको सन्न कर दिया है. भवन में उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था और इस दौरान जिस तरह सनक में आकर ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया है उससे कर्मियों में अफरातफरी मच गयी. लोग सहम गए. दरअसल, अभी समारोह में लोग कुछ समझ पाते, तब तक ड्राइवर सुमन ठाकुर ने तलवार से हमला कर टैक्स असिस्टेंट प्रमोद कुमार की अंगुली काट ली. इस दौरान उसने गर्दन व बांह पर भी हमला किया.

जय महाकाल बोलकर पहले गर्दन को ही बनाया निशाना

पीड़ित प्रमोद कुमार ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे समारोह चल रहा था, तभी ड्राइवर सुमन ठाकुर महाकाल का गमछा लपेटे तलवार हाथ में लिये पहुंच गया. अभी कुछ समझ पाते, उससे पहले जय महाकाल बोलते हुए पहला हमला गर्दन पर किया, जिसमें बाल-बाल बचे. दूसरी बार अंगुली काट ली और तीसरी बार बांह पर हमला कर दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

8 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

11 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago