Samastipur

धनतेरस पर समस्तीपुर में 80 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कारोबार, खरीदारों की भीड़ से सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- धनतेरस का दिन और बाजार में चारों ओर खरीदारों की भीड़ रही। मंगलवार को शहर के विभिन्न बाजारों में धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों में 80 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। हालांकि दुकानदार भी इस बार कारोबार से काफी खुश थे। भले ही ऑनलाइन माकेर्टिंग थोड़ी परेशान किया, लेकिन बावजूद अच्छी बिक्री हुई।

बताया जा रहा है कि लोग धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने को लेकर शुभ मुहूर्त का भी इंतजार कर रहे थे। दिन बीतने के साथ ही धनतेरस की खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही थी। शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान हो अथवा बाइक अथवा अन्य ऑटोमोबाइल एजेंसी की सर्राफा बाजार हो या फिर बर्तन की दुकान हर जगह खरीदारों की भी धनतेरस को लेकर अच्छी खासी देखी जा रही थी। बताया जा रहा है कि पहले से ही इसकी खरीदारी को लेकर दुकानदारों ने पूरा स्टॉक कर रखा था। जिसे खरीदारों को वापस नहीं लौटना पड़े।

बर्त्तन व पीतल के पूजा के बर्त्तन की खूब हुई बिक्री:

बर्तन की लोगों ने जमकर की खरीदारी धनतेरस के मौके पर लोग कुछ न कुछ खरीदारी करने की परंपरा को बनाए हुए हैं। लोग अपने जेब के हिसाब से खरीदारी करते हैं। इसको लेकर खासकर के बर्तन दुकान पर अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही थी। छोटे-छोटे बर्तन से लेकर लोग अन्य जरूरत के सामानों की खरीदारी धनतेरस के मौके पर कर रहे थे।

इधर खरीदारी कर रही रंजीता कुमारी डाॅली, सोनी यादव आदि ने बताया है कि धनतेरस के मौके पर खरीदारी के बहाने ही लोग अपनी जरूरतों के सामानों की खरीदारी करते हैं। इसको लेकर पहले से ही वे लोग कार्य योजना को तैयार कर रखी थी। जिससे धनतेरस के दिन ही अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी कर सकें। वहीं मारवाड़ी बाजार, गुदरी बाजार आदी जगहों के दुकानदारों ने बताया कारोबार ठीक ठाक रहा। जो अनुमान बिक्री का था उससे कम भले ही हुआ हो, लेकिन इसके बावजूद भी कारोबार संतोषजनक रहा।

टीवी वाशिंग मशीन की जमकर की खरीदारी : 

टीवी व वाशिंग मशीन की लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों का बाजार भी पूरी तरह से ग्राहकों से पटा रहा। आलम यह था कि खरीदारी करने को लेकर ग्राहकों की भीड़ दिन के 10 बजे से ही विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में बढ़ने लगी थी। हालांकि सर्वाधिक डिमांड एलईडी टीवी की देखी जा रही थी। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में छूट दिया था। जिससे ग्राहक भी अपने पसंद के सामानों की खरीदारी कर रहे थे। वहीं उपहार भी दिए जा रहे थे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स के अन्य सामानों की भी जमकर बिक्री हो रही थी।

बाइक की भी खूब हुई बिक्री, एडवांस में वाहनों की हुइ्र थी बुकिंग: 

बताया जा रहा है कि धनतेरस के मौके पर बाइकों की बिक्री को लेकर एडवांस में भी बुकिंग की गई थी। आंकड़ों पर गौर करें तो छह सौ से अधिक बाइकों की बिक्री हुई है। इधर मोहनपुर रोड स्थित शिवा हीरो के प्रोपराइटर सतीश चांदना व आशीष चांदना ने कहा कि देर शाम तक 100 से अधिक विभिन्न मॉडलों के हीरो बाइक की बिक्री हुई। वहीं अन्य बाइक एजेंसी में भी अच्छी खासी भीड़ थी।

जगह-जगह पुलिस बल किए गए थे तैनात : 

धनतेरस के मौके पर सुदूर देहाती क्षेत्रों से भी काफी संख्या में खरीदार खरीदारी करने को लेकर समस्तीपुर से पहुंचे थे। ऐसे में बाइकों एवं आम लोगों की भीड़ के कारण शहर में अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी रही थी। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से तैनात थे। शहर में दिन भर जाम से शहर में वाहन रेंगता रहा। लेकिन जाम की समस्या से मुक्ति दिला पाने में यातायात पुलिस का काफी बेहतर प्रयास रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

5 मिनट ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

31 मिनट ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

13 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

14 घंटे ago