Bihar

हवा की रफ्तार होगी 120, बिहार-झारखंड में भी भारी बारिश के आसार; ओडिशा में टकराने वाला है दाना चक्रवात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने वाला कम दबाव वाला क्षेत्र 24-25 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दोनों राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका असर इससे सटे राज्य बिहार और झारखंड पर भी देखने को मिल सकता है। इस बीच, ओडिशा सरकार ने तटीय जिलों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। इन इलाकों में हर घर को खाली करने की तैयारी शुरू कर दी है। चक्रवात दाना के कारण सबसे अधिक विनाश का खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विभाग ने इस सप्ताह ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर चक्रवाती तूफान के आने की भविष्यवाणी की है। लैंडफॉल का सटीक स्थान ज्ञात नहीं है, लेकिन आईएमडी ने कहा, “यह सिस्टम 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है। इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटे हो सकती है। यह एक एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेगा। इसके बाद इसकी गति 120 किमी प्रति घंटे तक सकती है।”

आईएमडी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह तक एक डिप्रेशन में और 23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।”

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि सिस्टम के एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर से ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने भुवनेश्वर में एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा, “तटीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 24-25 अक्टूबर को 20 सेमी वर्षा हो सकती है। वर्षा की तीव्रता 30 सेमी तक बढ़ सकती है तथा कुछ स्थानों पर 30 सेमी से अधिक भी हो सकती है।”

150 से अधिक ट्रेनें रद्द

गंभीर चक्रवाती तूफान के टकराने की आशंका के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) क्षेत्र से गुजरने वाली 150 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। एसईआर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रद्द की गई ट्रेन में हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-भुवनेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

एसईआर के अधिकारी ने कहा कि रद्द की गई ट्रेन 23 से 25 अक्टूबर तक अपने शुरुआती स्टेशनों से प्रस्थान करने वाली थीं। जरूरत पड़ने पर दक्षिण पूर्व क्षेत्र से गुजरने वाली और भी ट्रेन रद्द की जा सकती हैं। कोलकाता मुख्यालय वाले एसईआर क्षेत्र में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड आदि आते हैं।

पुरी का समुद्री तट सुनसान

ओडिशा में चक्रवात दाना की चेतावनी के अधिकतर पर्यटकों के जल्दी लौटने के बाद पुरी समुद्र तट सुनसान दिख रहा है। लाइफगार्ड और स्वयंसेवकों ने पर्यटकों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और मछुआरों को पानी में जाने से बचने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों और आगंतुकों को समुद्र में नहाने से रोकने के लिए समुद्र तट पर लाल झंडे लगा दिए हैं। होटल मालिकों को रद्द की गई बुकिंग के लिए रिफंड जारी करने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे टिकट काउंटरों पर वापसी टिकट के लिए पर्यटकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कोणार्क सूर्य मंदिर और संग्रहालय को बंद करने का आदेश दिया है, जबकि सूर्य मंदिर परिसर से पानी निकालने के लिए भारी-भरकम पानी के पंप तैयार किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

5 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

6 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

11 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

19 घंटे ago