Bihar

दलसिंहसराय में सड़क निर्माण कंपनी के इंजीनियर से 10 लाख रुपये की मांगी रंगदारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पगड़ा-असीनचक पथ में सड़क निर्माण कार्य करा रहे एक इंजीनियर से मारपीट एवं 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों से मारपीट की सूचना पर सोमवार की रात में ही पुलिस भी पहुंची थी। मामले को लेकर पूर्वी चम्पारण के ढाका निवासी इंजीनियर मो. जैद कबीर ने पुलिस को आवेदन दिया है।

ब्रॉडवे लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में इंजीनियर पद पर कार्यरत कबीर ने कहा है कि सोमवार की देर शाम कार्य स्थल पर बीआर 01एचएच 9542 नम्बर के चार चक्का वाहन से आये कार बाबू चौधरी एवं चार अज्ञात ने भद्दी- भद्दी गाली देते हुये काम रोकने के लिये कहा एवं मालिक का फोन नंबर मांगा।नम्बर नहीं देने पर हाथ में पिस्तौल लिये कार बाबू एवं अज्ञात ने कार्य कर रहे कर्मियों के साथ भी मारपीट की। आवेदन में मालिक को 10 लाख रुपया रंगदारी देने के लिये बोलने तथा रुपये नहीं देने पर काम नहीं करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। बताया है कि ग्रामीणों को जुटते देख सभी बदमाश भाग गये। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago