Bihar

बिहार में हथिया नक्षत्र भी बरसेगा खूब, नवरात्र के पहले दिन इन जिलों में होगी बारिश

बिहार में बाढ़ से भयावह स्थिति है. सिर्फ 3 से 5 दिन की बारिश ने पूरे उत्तर बिहार को अस्त-व्यस्त कर दिया है. ऊपर से नेपाल से आयी बाढ़ ने हालात और गंभीर बना दिया है. हालांकि अगले 6 दिन के लिए मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है, वो राहत वाली है.

मौसम विभाग के अनुसार हथिया इस बार खूब बरसेगा, लेकिन नवरात्रि के पहले दिन कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल,अररिया, किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है.

न्यूनतम तापमान भी रहेगा सामान्य से ज्यादा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसी बीच पूरे नवरात्रि के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. पटना मौसम विभाग के मुताबिक नवरात्रि में बिहार राज्य के अधिकतर हिस्सों में सामान्य अथवा सामान्य से अधिक वर्षापात होने का पूर्वानुमान है, जिसकी संभावना 30 से 40 प्रतिशत है. वहीं बिहार के अधिकतर हिस्सों में इस दौरान अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अपडेट के अनुसार दौरान बिहार राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

बिहार में मॉनसून सामान्य से 20 फीसदी कम बरसा

बिहार में सितंबर तक मॉनसून का लेखा-जोखा भी जारी किया गया है. इसके अनुसार बिहार में मॉनसून ऋतु 2024 में संयची रूप से कुल वर्षा 798.3 मिलीमीटर दर्ज की गई, जो सामान्य से 20 फीसदी कम है. इस कारण बिहार के पांच जिले अक्टूबर माह में भी सामान्य से अधिक गर्म रहेंगे. सितंबर में सबसे ज्यादा तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान 3 सितंबर 2024 को सीतामढ़ी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में 38 सितंबर को दर्ज किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

17 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

18 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago