Bihar

2 लाख देकर फर्जी IPS बनने वाला मिथिलेश मांझी हीरो बन गया है, भोजपुरी-मगही गानों की बरसात

बिहार में पिछले महीने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अफसर की फर्जी वर्दी पहनकर घूमते हुए धरा गया लड़का मिथिलेश मांझी अब भोजपुरी और मगही गानों का हीरो और स्टार बन गया है। मिथिलेश मांझी को लेकर एक के बाद कई गाने रिलीज हो रहे हैं। अब तक आधा दर्जन गाने यूट्यूब पर आ चुके हैं और सब मिलाकर लगभग चार लाख व्यूज बटोर चुके हैं। विशाल म्यूजिक के गाने पर 95 हजार व्यूज हैं जिसे चंदन चहल और पुनीता प्रिया ने गाया है। इस गाने की सबसे खास बात ये है कि इसमें खुद मिथिलेश तिवारी ने भी एक्टिंग की है।

सबसे ज्यादा व्यूज इस समय देहाती फिल्म्स के उस गाने पर है जिसे आशीष यादव नाम के गायक ने गाया है। इसे लगभग सवा दो लाख लोग देख चुके हैं। इसी चैनल ने ब्लैकी यादव का गाया हुआ एक और गाना डाला है जिसे 35 हजार दर्शक मिले हैं। मसाला म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर पगला प्रेमी नाम के गायक का गाना 3 हजार से नीचे संघर्ष कर रहा है। और भी कई छोटे-बडे़ यू-ट्यूब चैनल मिथिलेश मांझी को पकड़े जाने के वीडियो के साथ गायक का गाना मिक्स करके रिलीज कर रहे हैं।

मिथिलेश मांझी लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसे आईपीएस की वर्दी में कुछ दिन पहले जमुई पुलिस ने सिकंदरा में पकड़ा था। मिथिलेश ने पुलिस को बताया था कि खैरा गांव के रहने वाले मनोज सिंह ने उसे 2 लाख रुपए में आईपीएस बनाने का झांसा देकर रुपए ठग लिए और यह वर्दी पकड़ा दी थी। पुलिस ने मिथिलेश मांझी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था लेकिन मनोज सिंह की तलाश चल रही है।

पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद मिथिलेश मांझी डिजिटल मीडिया में छाया हुआ है। इंटरव्यू पर इंटरव्यू हो रहे हैं जिनमें वो अपनी गलती कबूल रहा है और कह रहा है कि अब डॉक्टर बनने की कोशिश करेगा। मिथिलेश की चर्चा को भुनाने के लिए बिहार के स्थानीय गायक कूद पड़े हैं और एक के बाद एक गाना बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल रहे हैं। कुछ गाने वायरल भी हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago