Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, दो विमानों को उड़ने से रोका, यात्रियों को उतारकर हुई चेकिंग

बिहार का महापर्व छठ और दिवाली पर घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है. ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर लोग थोड़ा पहले फ्लाइट से घर आ रहे हैं. सोशल मीडिया एक्स पर कुछ विमान में बम होने की सूचना दी गयी. इसमें दरभंगा आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट भी शामिल थी. दरभंगा पुलिस प्रशासन की टीम को यह सूचना दी गयी. वे आनन फानन में दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे. गनीमत रही कि यह धमकी फेक निकली. जांच के बाद यात्रियों को जाने दिया गया.

क्या है मामलाः

दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट में संदिग्ध सामान होने की खबर के बाद शनिवार की दोपहर हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन व स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गए. सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि दोपहर में ट्वीट आने के बाद स्पाइसजेट के अधिकारियों को सूचित किया गया. तब तक स्पाइसजेट की विमान दरभंगा आ चुका था. यात्री अपने सामान के साथ बाहर निकल चुके थे.

जांच के बाद दिल्ली रवानाः

वहीं दरभंगा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी उड़ान भरने को तैयार थी. उसे रोका गया. दरभंगा से दिल्ली जाने वाले यात्री को वापस बुलाकर सुरक्षा के मद्देनजर गहन जांच की गई. विमान के अंदर भी जांच की गयी. जिसके कारण विमान दरभंगा एयरपोर्ट से विलंब से उड़ान भरी है. बता दें कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा में लगे बीएमपी 13 के जवान ने सुरक्षा बढ़ा दी. यात्रियों को सतर्क और जागरूक रहने का मैसेज दिया जा रहा.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago