{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1,"curves":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी की पत्नी रश्मि कुमारी का हवा में फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें रश्मि कुमारी रात के समय घर की छत पर पिस्तौल चलाती हुईं नजर आ रही हैं।
हालांकि, Samastipur Town इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उनके पति पूर्व विधायक ने इस वीडियो को पांच साल पुराना बताया है और कहा कि दिवाली के मौके पर नकली पिस्तौल से फायरिंग की जा रही थी।
वायरल वीडियो पर सिकंदरा थनाध्यक्ष ने कहा कि यह वीडियो हमारे इलाके का नहीं है। दूसरी ओर, पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो साल 2019 की दिवाली का है। उसमें जो पिस्तौल नजर आ रही है वो असली नहीं, बल्कि बच्चों का खिलौना है।
बता दें कि बंटी चौधरी क्षेत्र के जाने-माने नेता हैं। 2015 में वे सिकंदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। हालांकि, 2020 के चुनाव में उन्हें हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रफुल कुमार मांझी के सामने 5500 वोटों से हार झेलनी पड़ी थी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…