Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर:बिहार पुलिस लैपटॉप और स्मार्टफोन से लैस होंगे, 190 करोड़ 63 लाख रुपए मंजूर

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 22 एजेंडों पर मुहर लगी है. सबसे महत्वपूर्ण फैसला पुलिस विभाग के लिए लिया गया है. कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि, बिहार पुलिस के सभी अनुसंधानकर्ताओं (IO) को लैपटॉप और स्मार्टफोन से लैस किया जाएगा. इस बाबत 190 करोड़ 63 लाख 20000 रुपये की स्वीकृति दी गई है. मतलब बिहार और भी ज्यादा हाइटेक होगी.

बिहार फार्मासिस्ट को लेकर बड़ा निर्णय :

बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग के मूल कोटि के पदों पर नियुक्ति एवं उनकी सेवा शर्तों के निर्धारण के लिए बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग संशोधन नियमा वली 2024 के गठन की स्वीकृति दी गई. इसको लेकर पटना उच्च न्यायालय में मामला भी चल रहा है.

पैक्स चुनाव के लिए 18 करोड़ 64 लाख स्वीकृत :

बिहार निर्वाचन प्राधिकार पटना द्वारा राज्य के अधिकांश पैक्सों का निर्वाचन कराने के लिए 18 करोड़ 64 लाख 3000 रुपये की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति दी गई. वित्तीय वर्ष 2024 25 में बिहार तकनीकी सेवा आयोग को प्रतियोगी परीक्षाओं के निष्पादन के लिए 6 करोड रुपए की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति दी गई है.

डॉक्टर नादरा फातिमा सरकारी सेवा से बर्खास्त :

सदर अस्पताल बांका के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नादरा फातिमा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सरकारी सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई. वहीं डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार तत्कालीन क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवा बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त करते हुए सेवा में पुनः स्थापित करने की स्वीकृति हुई.

कुंडघाट जलाशय योजना के लिए 270.31 करोड़ :

इसके अलावा बिहार खनिज संशोधन नियमावली 2024 की स्वीकृति दी गई है. बिहार कृषि सेवा कोटि तीन के अंतर्गत समूह क एवं ख के पदों के सृजन एवं पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई है. कुंडघाट जलाशय योजना के निर्माण के लिए 270.31 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है.

पंप नहर के लिए लगभग 90 करोड़ :

कोसी मेची अंतर राज्य लिंक परियोजना के अंतर्गत फेज दो के तहत सर्वेक्षण एवं अन्वेषण कार्य सहित विस्तृत योजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिए 14 करोड़ 16 लाख 31 हजार रुपए की स्वीकृति हुई है. कर्म नाशा नदी पर पंप नहर योजना के निर्माण के लिए 89 करोड़ 94 लाख 86 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

46 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

7 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

8 घंटे ago