Bihar

बिहार में बाढ़ का कहर: बुलेट पर घूम-घूमकर लोगों को पैसे बांटते दिखे पप्पू यादव, सामूहिक रसोई के लिए भी जेब से रुपए दिए

बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। 16 जिलों के तमाम गांवों और शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीण इलाकों का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। पूरे-पूरे गांव जलमग्न हो गए हैं। घर, मवेशी छोड़ लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बाढ़ के बीच सहरसा जिले के महेसी प्रखंड के बिरगांव पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों के लिए सामूहिक रसोई की व्यवस्था के लिए जेब से निकालकर 50 हजार रुपए कैश दिए। पप्पू यादव कई जगहों पर लोगों के बीच नगद राशि भी बांटते नजर आए।

सोशल साइट एक्स पर सांसद पप्पू यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सहरसा जिला मेहसी प्रखंड के बिरगांव गांव में बाढ़ के कारण तीनों दिनों से लोग भूखे हैं। सरकार की ओर से न मदद है, न कोई व्यवस्था। इसलिए कम्युनिटी किचेन शुरू कर तत्काल राहत के लिए 50 हजार रुपया दिया! सरकार ज़िम्मेदारी से भाग सकती है, मैं कैसे मुंह मोड़ लूं?

आपको बता दें गंडक और कोसी नदी में भारी मात्रा में पानी के डिस्चार्ज से कई नदियां उफान पर आ गई हैं। जिसके चलते उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पूरे राज्य में 4 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। हालांकि सरकार की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। इससे पहले भी पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

आपको बता दें गंडक और कोसी नदी में भारी मात्रा में पानी के डिस्चार्ज से कई नदियां उफान पर आ गई हैं। जिसके चलते उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पूरे राज्य में 4 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। हालांकि सरकार की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। इससे पहले भी पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

उन्होने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की हालत बहुत खराब है। लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। मवेशियों के लिए चारा नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराई हुई है। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री से अपील की थी कि ऐसे क्षेत्रों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए। और तत्काल कम्युनिटी किचेन शुरू हो, ताकि लोगों को खाना मिल सके। पप्पू यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सहायता राशि हड़पने के आरोप लगाए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

48 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

1 घंटा ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

12 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

12 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

13 घंटे ago