Bihar

बिहार पुलिस के जवानों से भरी बस यूपी में हो गई हादसे की शिकार, 29 घायल, 10 की हालत गंभीर…

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की एक टुकड़ी के जवानों से भरी बस मंगलवार देर रात को हादसे का शिकार हो गई. इसमें 29 जवान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इनमें 10 जवानों की हालत गंभीर है, जिन्‍हें CHC से जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 18वीं बटालियन की एक टुकड़ी के जवान मंगलवार को दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था की ड्यूटी के लिये बिहार के रोहतास से निजी बस से सीवान जा रहे थे. रास्ते में मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे बैरिया थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक खाई में पलट गई.

उन्होंने बताया कि इस घटना में 29 जवान घायल हो गए. उनमें से गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी के 19 जवानों का इलाज बैरिया के सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

दुर्घटना में घायल जवान अमित पांडेय ने बताया कि जवानों से भरी बस सीवान जा रही थी और रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

55 मिनट ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago