Bihar

अब बिहार में ट्रेन पलटाने की साजिश? रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का सरिया, बड़ा हादसा टला

अन्य राज्यों के बाद अब बिहार में भी ट्रेन पलटाने की साजिश की होने लगी है। ताजा मामला पूर्णिया जिले से आया है। यहां मंगलवार देर रात रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया (रॉड) रखा मिला। उसके ऊपर से पैसेंजर ट्रेन गुजर गई। हालांकि, ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। रेलवे की टीम भी घटना की जांच करेगी। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना रानीपतरा रेलवे स्टेशन पर देर रात में हुई। आशंका है कि असामाजिक तत्वों ने ट्रैक पर सरिया रखा। हालांकि, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ट्रैक पर रॉड जानबूझकर रखी गई थी या फिर गलती से आ गई। मंगलवार रात को जब कटिहार से जोगबनी को जा रही डीएमयू ट्रेन संख्या 07561 वहां से गुजरी तो लोहे का सरिया ट्रेन के पहिए में उलझ गया। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

इसके बाद रानीपतरा स्टेशन के कर्मचारी और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। रेलवे के अन्य पदाधिकारी भी आए। इसके बाद लोहे की रॉड को ट्रेन के पहिए से निकाला गया। पूर्णिया रेलवे जंक्शन के अधीक्षक मुन्ना कुमार ने बताया कि ट्रैक पर करीब 10 मिलीमीटर पुराना सरिया मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले गया में भी ऐसी ही घटना हुई थी। पटना-गया सेक्शन पर बेला-चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच पटना से हटिया जा रही ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई थी। शरारती तत्वों ने ट्रैक पर कंक्रीट का स्लीपर रख दिया था। पटरी पर स्लीपर देखकर ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

2 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

2 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

9 घंटे ago