Bihar

बिहार में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, 26 नवंबर से पांच चरणों में होगी वोटिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में पैक्स चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पैक्स चुनाव के लिए पांच चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 26 नवंबर को होगी। अंतिम चरण 3 दिसंबर को होगा। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने गृह विभाग को पत्र लिखकर इस संबंध में सूचना दी है। प्राधिकार ने डीजीपी से चुनाव वाले दिन पुलिस व्यवस्था के इंतजाम करने को कहा है। मतदान की तैयारी पर चर्चा के लिए 16 अक्टूबर को प्राधिकार ने संबंधित विभागों की बैठक भी बुलाई है।

पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति) के चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह रहता है। यह समिति केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के अधीन आती है। यह किसानों को सस्ते दर पर लोन मुहैया कराती है। किसान राजनीति से जुड़े ग्रामीण इलाकों के नेता के साथ दल भी पैक्स चुनाव में सक्रिय रहते हैं।

राज्य निर्वाचन प्राधिकार लंबे समय से पैक्स चुनाव की तैयारियों में जुटा है। पिछले दो महीने से वोटर लिस्ट को फाइनल करने का काम किया गया। लगभग सभी जिलों में पैक्स सदस्यों की वोटर लिस्ट तैयार की जा चुकी है। अब मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। पैक्स चुनाव हर पांच साल के अंतराल में होते हैं। विभिन्न जिलों में जिन पैक्सों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहां इस साल चुनाव करवाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

29 मिनट ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

51 मिनट ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

8 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

9 घंटे ago