Samastipur

VIP के कार्यकर्ता सम्मेलन में समस्तीपुर पहुंचे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी; निषाद समाज से बोले- “सपना देखोगे तो ही पूरा होगा, 4 नहीं अब 40 होगा”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक सह बिहार के पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने निषाद संकल्प यात्रा के अंतर्गत बुधवार को समस्तीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने निषाद समाज के लोगों से कहा कि सपना देखोगे तो ही पूरा होगा, चार नहीं अब चालीस होगा। हर सीट पर तैयारी है अब निषादों की बारी है।

इस दौरान ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत कर अपने समाज के सहयोग से बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार में अपनी भागीदारी के बल पर निषाद समाज अपना अधिकार लेगा।

बता दें कि मुकेश सहनी हर जिले में रुककर रात्रि विश्राम के दौरान पार्टी के हर ज़िला पदाधिकारी से मिलकर और बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में हमारा बिहार राज्य कृषि, पशुधन, प्राकृतिक संपदा से समृद्ध होने के बावजूद देश के सबसे पिछड़े राज्य की श्रेणी में गिना जाता है।

हर साल बाढ़ की भीषण विपदा से जनता त्राहिमाम है। सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में गरीबों को रास्ते पर मरने के लिए छोड़ देती है।आपदा विभाग पिछले 20 सालों में भी बाढ़ की समस्या से बिहार की जनता को निजात नहीं दिला पाई है। जब सरकार में वीआईपी पार्टी को काम करने का मौका मिला तो चंद महीनों में ही पशुपालन से लेकर मत्स्य पालन से जुड़े कई लंबित पड़े कार्यों को पूरा किया गया। आज मछुआरों के लिए ना ही तालाब आवंटन की सुविधा है और ना ही मछलियों की बिक्री के लिए बाजार की सुविधा है।

निषाद समाज पूरी तरह से त्रस्त है। इसीलिए अब सरकार में अपनी हिस्सेदारी लेकर अपने समाज के लोगों को आगे बढ़ाना है। इंडिया गठबंधन के साथ ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर एक मजबूत सरकार बनाना है। जो सपना निषाद समाज ने मिलकर देखा है उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। 2025 का विधानसभा चुनाव गरीबों, अतिपिछड़ों और वंचितों के अधिकार की लड़ाई है। मुकेश सहनी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बलबूते सरकार बनाओ और अधिकार पाओ का संकल्प दिलाया।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago