Bihar

बिहार में बिजली चोरी रोकने के लिए नया प्लान, स्मार्ट मीटर की स्टडी से क्या-क्या फायदे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में बिजली खपत के तौर-तरीकों का अध्ययन होगा। बिजली कंपनी इसकी तैयारी में जुट गई है। अध्ययन का मूल मकसद राज्य की बिजली खपत की बुनियादी जानकारी हासिल करना है। साथ ही बिजली चोरों पर नकेल कसना भी है। इस काम में केन्द्र सरकार की भी मदद ली जाएगी।अधिकारियों के अनुसार हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। बैठक में यह तय हुआ कि बिहार में बिजली खपत के तरीकों का अध्ययन किया जाए। चूंकि बिहार में 50 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। इसलिए अध्ययन के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर को ही चुना गया है।

इतनी संख्या में डेटा होने से अध्ययन की राह आसान होगी। स्मार्ट मीटर से यह आसानी से पता चल सकेगा कि किस इलाके में कितनी बिजली खपत हो रही है। एक ट्रांसफॉर्मर से कितने उपभोक्ता जुड़े हैं। उस ट्रांसफॉर्मर पर कितना लोड है और अभी उससे कितनी खपत हो रही है। इस आंकड़े के आधार पर यह आसानी से पता चल सकेगा कि किस इलाके में बिजली की चोरी हो रही है। इससे कंपनी औचक छापेमारी कर ऐसे लोगों के खिलाफ छापेमारी कर कार्रवाई कर सकेगी।

अध्ययन में यह भी जानकारी मिल सकेगी कि बिहार में किस समय बिजली की खपत अधिक हो रही है। यानी उपभोक्ता रात में अधिक बिजली खपत कर रहे हैं या दिन में अधिक बिजली उपकरणों का अधिक उपयोग कर रहे हैं। खपत में यह भी जानकारी मिल सकेगी कि कितने प्रतिशत उपभोक्ता एसी का उपयोग कर रहे हैं। अभी अनुमान के आधार पर ही कहा जाता है कि राज्य की कुल बिजली खपत में एसी की कितनी सहभागिता है।

बिजली उपकरणों की खपत की जानकारी मिलने पर कंपनी उपभोक्ताओं को कुछ रियायत या प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर सकती है। औद्योगिक कनेक्शन की तरह ही आम उपभोक्ताओं के लिए भी टीओडी लागू किया जा सकता है। यानी दिन में बिजली खपत करने पर 20 फीसदी सस्ती, रात में खपत करने पर समान दर और पीक आवर में बिजली खपत करने पर 20 फीसदी अधिक राशि देनी पड़ सकती है। अभी दिन में बिजली की खपत गिर जाती है। पीकआवर से लेकर मध्य रात्रि तक बिहार में बिजली की खपत अधिक होती है। इस कारण बिजली लेने में भी अधिक कीमत अदा करनी पड़ती है। अध्ययन के लिए कंपनी केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव भेजेगी। इस मद में खर्च होने वाली राशि केन्द्र सरकार से मांग की जाएगी ताकि उसके आधार पर भविष्य में बिजली संरचनाओं का भी निर्माण हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…

1 मिनट ago

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, भूमि को मिली स्वीकृति

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…

28 मिनट ago

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

9 घंटे ago

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

10 घंटे ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

11 घंटे ago

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

12 घंटे ago