Bihar

बिहार में 3 दिन आंधी-तूफान के आसार, DANA ने बदला गियर, होगी 120KM/h रफ्तार

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर आज गुरुवार से बिहार में दिखने लगा है. राजधानी पटना में काले बादल छा गए हैं. पटना मौसम विभाग के अनुसार यह गंभीर चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर की रात्रि या 25 अक्टूबर की सुबह को पुरी और सागर द्वीप के बीच उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा. इसकी गति 100 -110 किमी प्रति घंटे और झोकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे हो सकती है. तूफान का प्रभाव 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह को पूर्वी और दक्षिणी बिहार के जिलों में देखा जाएगा.

23 जिलों में दिखगा डाना का असर:

पटना मौसम विज्ञान विभाग की माने तो बिहार के 23 जिलों में चक्रवात डाना का असर देखने को मिल सकता है. गंभीर चक्रवाती तूफान का प्रभाव आज की रात्रि और 25 अक्टूबर की सुबह को बिहार के पूर्वी भाग यानी सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार एवं दक्षिण बिहार के झारखंड से सटे जिलों विशेष कर भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.

यहां होगी बारिश:

आज यानी 24 अक्टूबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा शेष सभी जिलों के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

23 जिलों में चलेगी तेज हवा:

आज और कल बिहार के 23 जिलों में तेज हवा चलती रहेगी. आज बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 32°C और रात का न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के बीच रहने की संभावना है. इस तूफान के असर को देखते हुए आज राजधानी पटना सहित 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रफ्तार बढ़ा रहा ‘डाना’ :

यह चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर की रात्रि से लेकर 25 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा. इसकी गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. झोंके के साथ तेज हवा चल सकती है जिसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी.

24 से 29 तक ट्रेन रद्दः

इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेल के जनसंपर्क अधिकारी ने दी. 24 अक्टूबर पटना पुरी स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. पूर्वी रेलवे की ओर से सोशल मीडिया पर रद्द ट्रेनों का लिस्ट जारी किया गया है. इसमें 19 ट्रेनों को शामिल किया गया है जो डाना चक्रवात के कारण नहीं चलेगी. इसके बाद तूफान थमने के बाद रेलवे की ओर से अपडेट लिस्ट जारी किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

21 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago