Bihar

बिहार से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही डबल डेकर बस कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर पलटी, दर्जनों घायल, कई की हालत गंभीर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 90 लोग सवार थे। इसमें से 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यात्रियों को लेकर बस बिहार से पंजाब जा रही थी। घायलों में सभी लोग बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फिलहाल घायल यात्रियों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद पुलिस टीम ने बस को एक्सप्रेसवे से हटा दिया है और रास्ता साफ करा दिया गया है। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु रूप से जारी है।

ड्राईवर को आ गई नींद

बताया जा रहा है कि बस बिहार के कटिहार जिले से मजदूरों को लेकर पंजाब के भठिंडा जा रही थी। बिहार से करीब 90 मजदूरों को लेकर प्राइवेट डबल डेकर बस रविवार देर रात निकली थी। देर शाम बस लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे पर आई। शाम करीब 6 बजे बस कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा खास गांव के पास से निकल रही, तभी बस चालक को नींद आ गई। चालक के सोने से बस की रफ्तार बढ़ गई और तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराते हुये पलट गई।

बिहार से पंजाब जा रही थी बस

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना तालग्राम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक डबल डेकर बस जो बिहार से पंजाब जा रही थी, वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। इस हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी तालग्राम पर कराया गया। फिलहाल बस को मुख्य मार्ग से हटा दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

11 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

12 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

14 घंटे ago