Bihar

बिहार के 19 जिलों में बाढ़ से फसल तबाह, नुकसान का आकलन कर मदद करेगी नीतीश सरकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

उत्तर बिहार में बाढ़ की वजह से बड़े पैमाने पर किसानों की फसल तबाह हो गई। भारी बारिश और नेपाल से नदियों में आए तेज बहाव की वजह से कई गांवों में खेत डूब गए। इससे 19 जिलों के किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। अब राज्य की नीतीश सरकार किसानों के नुकसान का आकलन करने जा रही है। इसके बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों को मदद की जाएगी। यह जानकारी कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को दी।

कृषि मंत्री ने बाढ़ से हुई फसल क्षति के संबंध में कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे एक सप्ताह के अंदर बाढ़ से फसल के नुकसान का आकलन कर लें। मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार आपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक संभावित अनुमान के अनुसार अत्यधिक वर्षापात तथा पड़ोसी देश नेपाल से आई बाढ़ के कारण बिहार के 19 जिलों के 92 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसमें कुल 673 पंचायतों में लगभग 2,24,597 हेक्टेयर रकवा प्रभावित होने की सूचना है। प्रभावित क्षेत्रों में 91,817 हेक्टेयर रकवा में फसलों की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक होने का संभावित अनुमान है।

बता दें कि बीते चार-पांच दिनों से गंडक, कोसी, बागमती समेत उत्तर बिहार की कई नदियों में भारी उफान आया। इससे इन नदियों से सटे आबादी वाले इलाकों में बाढ़ आ गई। लोगों के घर, खेत, सड़कें सब पानी में डूब गए। लाखों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

7 घंटे ago