Bihar

हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए; अखिलेश को अब भी नीतीश की वापसी की आस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइडेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार उन्हें इंडिया गठबंधन में लेकर आए थे लेकिन खुद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ चले गए। नीतीश की वापसी की अखिलेश को अब भी उम्मीद है और उन्होंने कहा कि समय पर चीजें बदलती हैं। सपा अध्यक्ष ने समाचार चैनल एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में जाति जनगणना के सवाल पर नीतीश के जाति आधारित सर्वेक्षण की तारीफ की और कहा कि बिहार ने देश को रास्ता दिखाया है।

अखिलेश ने कहा- “बिहार ने अगर रास्ता दिखाया तो देश को देखना चाहिए और जाति जनगणना करानी चाहिए।” जब उनसे नीतीश के काम की तारीफ पर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा- “नीतीश कुमार की तारीफ तो तब और ज्यादा होगी, जब वो उनका साथ छोड़कर आएं। क्योंकि वही हमें लेकर इंडिया गठबंधन में गए थे। उन्हीं के कहने से मैं इंडिया गठबंधन में गया था। अब वो हमें छोड़कर चले गए। हम तो नहीं बदले, लेकिन वो हमें छोड़कर चले गए।”

अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के वापस लौटने के सवाल पर कहा- “समय पर चीजें बदलती हैं। कभी हमारे साथ थे, आज हमारे साथ नहीं हैं। देश के बहुत सारे नेताओं पर भरोसा है कि वो साथ आएंगे। कोई बातचीत नहीं हो रही है।”

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस के नेता मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में जाति जनगणना के आंकड़े छुपाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि पहले क्या हुआ, पहले किस नेता ने क्या किया, उसमें वो नहीं जाना चाहते। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी जागरूक है, वो पारदर्शी समाज के दौर में चल रही है। सोशल मीडिया का हस्तक्षेप इतना ज्यादा है कि आप कोई बात नहीं छिपा सकते। भाजपा को ये मौका मिला है। जाति जनगणना हो। सपा की बात रही है कि जातिगत जनगणना हो, इससे देश और मजबूत दिखाई देगा।

जब 2012 से 2017 तक यूपी के सीएम रहे अखिलेश से उनके नेतृत्व वाली सरकार में भी इस पर काम ना होने का सवाल पूछा गया तो सपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उस समय उम्मीद थी कि केंद्र सरकार दिए गए भरोसे पर खरा उतरेगी। उस समय सदन में मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, लालू यादव और दक्षिण भारत के सारे नेताओं ने कहा था कि जाति जनगणना कराई जाए। सरकार ने आश्वासन दिया। डेटा कलेक्ट हुआ लेकिन सार्वजनिक नहीं हुआ। उम्मीद है कि इस जनगणना में जातियों की गिनती होगी और उसका डेटा शेयर भी होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहिउद्दीननगर में निलंबित ASI सरोज सिंह के घर से बरामद इंसास का रोहतास जिले से जुड़ा कनेक्शन, EVM की सुरक्षा में लगे जवान का चोरी हुआ था हथियार

समस्तीपुर : मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में निलंबित एएसआई सरोज सिंह…

2 मिनट ago

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में समस्तीपुर अव्वल, गणित मॉडल को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रेरणा से भरा रहा,…

26 मिनट ago

समस्तीपुर में 8.0 तीव्रता के भूकंप का सिमुलेशन, 8 स्थानों पर चला मेगा मॉक ड्रिल; सायरन बजते ही सक्रिय हुईं रेस्क्यू टीमें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़…

46 मिनट ago

समस्तीपुर में 1 मार्च को होगा 15वां डिस्ट्रिक्ट IMA कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन

समस्तीपुर : आईएमए के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च…

1 घंटा ago

बिहार पुलिस के अफसरों पर मुकदमे से पहले लेनी होगी अनुमति, IPS को अरेस्ट करने की कोशिश के बाद अधिसूचना जारी

बिहार पुलिस के पदाधिकरी या कर्मी राज्य में कहीं भी पदस्थापित हों, उनपर मुकदमा चलाने…

2 घंटे ago

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

9 घंटे ago