Bihar

अवैध खनन की खबर देने पर सरकार इनाम देगी, ट्रैक्टर पर 5000, ट्रक पर 10 हजार, इस नंबर पर सूचना दें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। इसके तहत अवैध खनन की सूचना देने वाले लोगों को सरकार इनाम देंगी। ट्रैक्टर की सूचना देने पर 5 हजार रुपया और ट्रक जैसे अन्य बड़े वाहन की सूचना देने पर 10 हजार रुपया इनाम दिया जाएगा।

राज्य के खनन मंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अवैध खनन की जानकारी देने वालो को इनाम दिया जाएगा। इसके लिए एक नंबर भी विभाग ने जारी किया है। नीतीश सरकार के मंत्री ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की जानकारी देने पर 5 हजार और बड़े वाहन की जानकारी देने पर 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इस नंबर पर कर सकते हैं फोन

अवैध खनन की सूचना देने के लिए मोबाइल संख्या – 9473191437 और 9939596554 पर फोन किया जा सकता है। इन दोनों नंबरों पर 24 घंटे अवैध खनन की सूचना दी जा सकती है।

गाड़ी की यूं होगी पहचान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बालू, पत्थर का अवैध खनन करने वालों पर राज्य सरकार ने जबरदस्त चोट किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर जैसे छोटे वाहन पर ओवर लोडिंग की सूचना देने पर 5000 रुपया प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा ट्रक पर ओवर लोडिंग की जानकारी देने पर 10,000 रुपया की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि इससे अपराधी और भ्रष्टाचारी पर चोट होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि खनन की गाड़ियों की तुरंत पहचान के लिए सभी गाड़ियों पर न्यूनतम 20 इंच चौड़ाई वाली लाल रंग की एक पत्ती पेंट करवाई जा रही है। जिसपर गाड़ी का नंबर और खनन विभाग का रजिस्ट्रेशन होगा। इसे 31 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

अवैध खनन बड़ी समस्या

बिहार में बालू का अवैध खनन एक बड़ी समस्या है। अवैध खनन करने वाले माफिया कई बार पुलिस-प्रशासन से टकराने में भी नहीं हिचकते हैं। राज्य सरकार कई बार इन अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने की कोशिश भी करती है लेकिन यह माफिया चोरी- छिपे अवैध खनन को अंजाम देते हैं।

अभी हाल ही में सुपौल में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस की टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में खनन इंस्पेक्टर समेत चार जवान जख्मी हो गए थे। इसमें एक महिला भी जख्मी हो गई थीं। बहरहाल अब आम जनता ऊपर दिए गए नंबरों पर फोन कर पुलिस-प्रशासन को अवैध खनन की सूचना दे सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago