Bihar

पटना जंक्शन पर जाम से मिलेगी मुक्ति; मल्टी लेवल पार्किंग, सब-वे का निर्माण जल्द, सीएम नीतीश ने लिया जायजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना जंक्शन के पास बहुमंजिला पार्किंग और भूमिगत मार्ग सब-वे का निर्माण जल्द पूरा होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि निर्माणाधीन मल्टीलेवल हब एवं भूमिगत मार्ग सब-वे का निर्माण बेहतर ढंग से करते हुए जल्द पूरा करें ताकि यात्रियों को आवागमन में सहूलियत हो और जाम की परेशानी से उन्हें निजात मिले। वे शुक्रवार को इन निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निर्माणाधीन तीन मंजिला मल्टीलेवल हब के सबसे ऊपरी तल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर सोलर प्लेट लगाने का निर्देश दिया, ताकि यहां की बिजली की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मल्टीलेवल पार्किंग से पटना जंक्शन के निर्माणाधीन सब-वे का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना जंक्शन के पास ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इसका निर्माण कराया जा रहा है। इस स्थान पर काफी भीड़-भाड़ रहती है। इसके कारण सड़क पार करना कठिन होता है। साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। इसीलिए इस सब-वे की परिकल्पना की गई।

32 बस एवं 225 कार की पार्किंग होगी

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग में 32 बस एवं 225 कार पार्किंग की व्यवस्था है। इस पार्किंग का सीधा सम्पर्क बुद्धस्मृति पार्क के पास बनी पार्किंग एवं पटना जंक्शन से सब-वे के माध्यम से होगा। लोगों को गाड़ी पार्क करने के बाद पटना जंक्शन जाने में असुविधा नहीं होगी। इसके बनने से जंक्शन के आस-पास लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। लोगों को हनुमान मंदिर जाने में भी सुविधा होगी।

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

इस परियोजना का उद्देश्य पटना जंक्शन परिक्षेत्र के अन्तर्गत यातायात व्यवस्था को विकसित करना है। पटना जीपीओ गोलम्बर के पास मल्टीलेवल पार्किंग हब बन रहा है, जो यातायात के विभिन्न स्रोतों को जोड़ने वाला प्रमुख केन्द्र है। यहां सिटी बस, ऑटो, टैक्सी एवं निजी कार पार्किंग की व्यवस्था है, जहां से पटना जंक्शन तथा महावीर मंदिर, बुद्धा पार्क को जोड़ने के लिए सब-वे बन रहा है। यात्रियों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग से पटना जंक्शन तक की सब-वे की लम्बाई 440 मीटर है। इसमें चार ट्रैवलेटर होंगे, जिनकी लम्बाई क्रमशः 18 मीटर, 30 मीटर, 45 मीटर एवं 55 मीटर अर्थात कुल 148 मीटर है।

इसके अलावा दो एस्केलेटर तथा दो अंडर ग्राउंड बॉक्स एरिया लिफ्ट भी होंगी। यह महावीर मंदिर निकास के पास एवं मल्टी-लेवल पार्किंग के पास होगी। भूमिगत लम्बाई में हेल्थ वेन्टिलेशन एयर कंडिशनिंग की व्यवस्था होगी। इसमें तीन जगह मल्टीलेवल पार्किंग के पास, बुद्धा स्मृति पार्क तथा पटना जंक्शन के निकट हनुमान मंदिर के बगल से प्रवेश और निकास की व्यवस्था होगी। इस सब-वे के निर्माण से ट्रेन यात्रियों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। पैदल यात्री रेलवे स्टेशन के ट्रैफिक जाम से बचते हुए सब-वे का उपयोग कर मल्टी-लेवल पार्किंग तक पहुंच सकेंगे और विभिन्न जगहों पर आवागमन कर सकेंगे।

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरवड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

11 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

17 घंटे ago