Bihar

आने वाला है तूफान, बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज; बारिश और हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

बिहार में मौसम की आंखमिचौली जारी है। सुबह और रात के वक्त कई जिलों में लोगों को हल्की सी ठंड का अनुभव हो रहा है तो दिन में आसमान साफ रह रहा है और धूप भी खिल रही है। मौसम की इस आंखमिचौली की वजह से लोग सर्द-गरम की चपेट में आकर बीमार भी पड़ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को ऐसे मौसम में वायरल बुखार से सतर्क रहने के लिए कहा है। आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यूं तो राज्य के अधिकाश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया तथा भागलपुर औऱ बांका में हल्की बारिश हो सकती है।

23 अक्टूबर यानी मंगलवार से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका है। चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। इस तूफान की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर या उससे अधिक की रफ्तार में हवाएं भी चल सकती हैं।

पूर्वानुमान है कि इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर दक्षिण बिहार में देखने को मिल सकता है। हल्की बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को ठंड का एहसास होगा। बिहार के दक्षिण-मध्य और पूर्वी भाग के कुछ जिलों में बारिश के साथ-साथ गरज और छीटें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी पूर्वी भाग और पश्चिमी मध्य भाग के आसपास इस चक्रवातीय तूफान का परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, इसका झुकाव दक्षिण-पश्चिम की ओर है इसलिए बिहार में इसका असर दिख सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को दक्षिण-मध्य व पूर्वी और 24 अक्टूबर को दक्षिण भाग के जिलों के एक या दो स्थानों पर गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं 25 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जबकि 26 अक्टूबर को दक्षिण एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों के एक या दो स्थानों पर गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, भूमि को मिली स्वीकृति

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…

25 मिनट ago

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

9 घंटे ago

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

10 घंटे ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

10 घंटे ago

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

14 घंटे ago