Bihar

तीन सप्ताह बाद आज CM नीतीश करेंगे कैबिनेट की बैठक, कई अहम एजेंडों पर लग सकती है मुहर

आज पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से यह बैठक शुरू होगी. मीटिंग की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पहले ही संबंधित सभी विभाग को लेटर जारी कर दिया गया है. नीतीश सरकार नौकरी रोजगार को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला ले सकती है.

दुर्गा पूजा से पहले कैबिनेट की बैठक:

तीन सप्ताह बाद हो रही कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार कोई बड़ा फैसला भी ले सकती है. ठीक दुर्गा पूजा से पहले हो रही बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय ले सकती है. नीतीश सरकार ने 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख से अधिक नौकरी देने का वादा की है, जिसमें से 5 लाख सैनिक नौकरी दे चुकी है. ऐसे में 7 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार और देना है.

10 सितंबर को हुई आखिरी बैठक:

कैबिनेट की पिछली बैठक 10 सितंबर को हुई थी, जिसमें 46 एजेंडों पर मुहर लगी थी. 6421 विद्यालय सहायक पदों के सृजित करने की स्वीकृति दी गयी थी. ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत संविदा के आधार पर 231 सहायक अभियंता के नियोजन की भी स्वीकृति दी गयी थी. बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के प्रशासनिक कार्यों के लिए पदाधिकारी और कर्मचारियों के कुल 60 पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई थी.

कई विभागों में पदों का सृजन:

इसी तरह अन्य विभागों में नए पदों के सृजन का फैसला लिया गया था. साथ ही बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति 2024 की स्वीकृति प्रदान की गई थी. बिहार में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और बेहतर औद्योगिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए राजधानी पटना में तीन नए पांच सितारा होटलों के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला हुआ था. इसी तरह के कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी पिछले कैबिनेट बैठक में लिए गए थे. दुर्गा पूजा से पहले हो रही कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार बिहार के लोगों को कोई बड़ा तोहफा भी दे सकती है.

तीन सप्ताह बाद होगी मंत्रिपरिषद की बैठक:

वैसे तो नीतीश कुमार प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को कैबिनेट की बैठक करने का नियम बना रखा है लेकिन हाल के कुछ महीनो में लगातार दो सप्ताह या तीन सप्ताह के बाद कैबिनेट की बैठक हो रही है. इस बार भी लंबे अंतराल के बाद यह बैठक होने जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 घंटा ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

1 घंटा ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

2 घंटे ago