Bihar

खुशखबरी! 36 हजार से बढ़ाकर 60,000 किया गया मानदेय, बिहार सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट

बिहार के विभिन्न आठ विभागों में संविदा पर कार्यरत 1627 जूनियर इंजीनियरों (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) को राज्य सरकार ने दिवाली और छठ पर्व का तोहफा दिया है. विभाग ने संविदा पर कार्यरत इन सभी जूनियर इंजीनियरों का मानदेय 36 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 60 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है. इसमें जल संसाधन विभाग में संविदा पर कार्यरत 774 जूनियर इंजीनियर भी शामिल हैं. यह बढ़ोतरी एक अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी. यह जानकारी जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को दी.

2019 में हुआ था अंतिम संशोधन

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि संविदा पर कार्यरत कनीय अभियंताओं (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) के मानदेय में समय-समय पर संशोधन किया जाता रहा है. हालांकि, अंतिम संशोधन अक्टूबर 2019 में किया गया था. तब से संशोधन का मामला विचाराधीन था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस साल दिवाली से पहले राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में संविदा पर कार्यरत कनीय अभियंताओं के मानदेय में संशोधन करने के निर्देश दिए थे.

28 अक्टूबर को हुई थी मीटिंग

मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद 28 अक्टूबर 2024 को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्त विभाग से प्राप्त परामर्श पर विचार करते हुए राज्य सरकार के सभी विभागों में संविदा पर कार्यरत कनीय अभियंताओं (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) का मानदेय 36 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 60 हजार रुपये करने की अनुशंसा की गयी थी.

सभी विभाग जारी कर रहे आदेश

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि उक्त अनुशंसा के आलोक में जल संसाधन विभाग ने संविदा पर कार्यरत 774 कनीय अभियंताओं का मानदेय एक अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 60 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है. जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने इस आशय का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि अन्य विभागों द्वारा भी इस तरह के आदेश जारी किए जा रहे हैं.

किस विभाग में कितने जूनियर इंजीनियर

राज्य में योजना एवं विकास विभाग में 275, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में 185, लघु जल संसाधन विभाग में 123, भवन निर्माण विभाग में 84, पथ निर्माण विभाग में 76, ग्रामीण कार्य विभाग में 63 तथा नगर विकास एवं आवास विभाग में 47 कनीय अभियंता संविदा पर कार्यरत हैं. इन सभी के वेतन में एक अक्टूबर से वृद्धि की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago