Bihar

2025 के लिए CM नीतीश ने सेट किया टारगेट 220, बोले- अब NDA के साथ ही रहना है, विपक्ष का काम झूठ फैलाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

जनता दल यूनाइटेड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक पटना स्थित जेडीयू के दफ्तर में हुई। जिसमें जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मिशन 2025 का टारगेट सेट कर दिया है। नीतीश ने अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के लिए 220 का लक्ष्य रखा है। उन्होने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए सबसे बड़ी जीत हासिल करेगा। नीतीश कुमार ने एक बार फिर से दोहराया कि वो अब हमेशा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ ही रहेंगे। दो बार जरूर महागठबंधन में गए, लेकिन अब भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं होगा।

पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि जनता के सरकार के कामों को गिनाइए। इस दौरान नीतीश ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग सिर्फ बयानबाजी कर सकते हैं। उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं है, सिर्फ झूठ बोलना काम रह गया है। हमने काम करके दिखाया है, विकास के सारे कार्य हमने किये और वो झूठा श्रेय लेने के चक्कर में रहते हैं।

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संबोधन में कहा कि हमने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन हम इससे ज्यादा नौकरी दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पहले इस लक्ष्य से कहीं अधिक नौकरी दे चुके होंगे। यही नहीं जितना रोजगार देने का वायदा किया था, उससे अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होने बिहार को विशेष सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार को विकास योजनाओं के लिए केन्द्र से भरपूर सहयोग मिल रहा है। यही नहीं केन्द्रीय बजट में भी बिहार के प्रति विशेष ध्यान रखा गया है। नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया और कहा कि लोगों से जाकर मिलें, उन्हें सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्यों से अवगत कराएं।

जेडीयू की नई राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव में पास हुआ। जिसमें सीएम नीतीश के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने। बूथ लेवल पर संगठन की मजबूती पर जोर, संठन और सहयोगी दलों से समन्वय पर जोर देने, समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। हालांकि इस बैठक में जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह निजी कारणों से शामिल नहीं हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

33 मिनट ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

1 घंटा ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

3 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

5 घंटे ago