Bihar

“वैसे लालू जी ने तो अब चूहा खाना छोड़ दिया लेकिन..” तेज प्रताप के बयान पर भड़के मांझी ने कही ‘दो मिनट’ में देख लेने की बात

बिहार की राजनीति में गणेश जी की सवारी चूहा एक बार फिर महत्वपूर्ण हो गया है। सच कहें तो इस मुद्दे पर सियासी खलबली मच गई है। चूहे को लेकर तेजप्रताप यादव के एक बयान पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री जीतनराम मांझी आमने सामने आ गए हैं। एक यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में लालू यादव के बड़े लाल और नीतीश सरकार में मंत्री रहे तेजप्रताप ने कहा था कि जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी के आवास का चूहा मेरे घर में आकर उत्पात मचाता है। इस बयान पर जीतनराम मांझी ने लालू यादव पर हमला कर दिया है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद हरि मांझी भी इस जंग में हम सुप्रीमो के पक्ष में कूद पड़े हैं।

शनिवार को जीतनराम मांझी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने लिखा है- “हम मुसहर परिवार के लोग हैं,और हम गर्व से कहतें हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं। इसलिए हमारे झोपड़ियों और घरों में तो छोड़ ही दिजिए हमारे आस-पास भी चूहा नहीं भटकता। वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है यदि उनके यहाँ कोई “चूहा” ज़्यादा उछल रहा है तो हमारे यहाँ भेज दें हम “दो मिनट” में उसे देख लेंगें।”

इधर बीजेपी के हरि मांझी ने भी तेजप्रताप यादव के बयान पर आपत्ति जाहिर किया है। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तेजप्रताप के बहाने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के संस्कार पर सवाल उठाते हुए यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा (तेजप्रताप का इंटरव्यू लेने वाले) को भी नसीहत दी है।

हरि मांझी ने लिखा है- “लालू जी के संस्कार का प्रदर्शन कर रहे है उनके पुत्र तेज प्रताप । हाँ ! मुसहर है और गर्व है । जिस तरीक़े से शुभांकर मिश्रा जी जी आप भी ट्विस्ट कर रहे है आप से ऐसी उम्मीद नहीं थी। बहुत सारे मित्र बोल रहे है SC-ST एक्ट के तहत केस कीजिए। लेकिन केस करने से मानसिकता थोड़ी बदल जाएगी । ईश्वर सद्बुद्धि दें। शुभांकर जी आज से आप भी उसी कतार में है जो पिछड़े-ग़रीब का उपहास उड़ाता हो। ”

दरअसल तेजप्रताप यादव से एक यूट्यूब चैनल ने शुक्रवार को लंबा इंटरव्यू लिया था। इस दौरान तेजप्रताप यादव जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन पर राजनैतिक खलबली पैदा करने वाला बयान दिया था। तेज प्रताप ने कहा था कि मेरे आवास के बगल में जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी रहते हैं। उनके आवास में चूहा बहुत है। मैनें अपने कैंपस में फल और सब्जी के पौधे लगवाए हैं। उनके आवास से चूहा निकलता है और सब खा जाता है। वे लोग चूहा पकड़वाते ही नहीं हैं। उन्हें पकड़वाना चाहिए। हालांकि बाद में तेजप्रताप ने खुद को संभाला और कहा कि चूहा गणेश भगवान की सवारी है। उसे गलत नहीं बोलना चाहिए। चूहा हर जगह रहना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

8 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

9 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

14 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

22 घंटे ago