Bihar

बिहार में बीच सड़क युवक-युवती में चाकूबाजी, लड़के का गुप्तांग कटने की आशंका; दोनों जख्मी

बिहार में बीच सड़क पर युवक-युवती के बीच जमकर चाकूबाजी हुई है। इस घटना में दोनों ही घायल हो गए हैं। आशंका है कि चाकूबाजी में युवक का गुप्तांग भी कट गया है। मामला मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल का है थाना क्षेत्र के शेखपुरवा बाजार के समीप झाड़ी में मिलने पहुंचे युवक (19) व युवती (18) के बीच बुधवार दिन में चाकूबाजी हुई। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद जख्मी हालत में पताही के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, जख्मी हालत में घटनास्थल पर पड़ी युवती को भी पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में युवक को भी पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करनेवाले डॉ. अमित कुमार ने बताया कि युवक के गुप्तांग पर चाकू का गहरा जख्म है। आशंका है कि उसका गुप्तांग कट गया है। पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि युवक व युवती दोनों जख्मी हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने पर दोनों से पूछताछ की जायेगी। युवक के गुप्तांग पर चाकू का जख्म है। घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी थी कि युवक ने युवती पर चाकू से हमला किया है। कहा जा रहा है कि जख्मी होने के बाद युवती ने चाकू छीनकर युवक पर भी हमला कर दिया। जख्मी होने के बाद युवक वहां से भाग गया। इस बीच युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

इस दौरान किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर युवती ने कुछ बातें बतायीं, जिसके आधार पर पुलिस पताही चौक के निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहे युवक को हिरासत में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गई, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच पुलिस गाड़ी से युवती को भी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि करीब एक वर्ष से दोनों छिपकर मिल रहे थे। किसी बात को लेकर चाकूबाजी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

54 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

3 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

7 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

16 घंटे ago