Bihar

जा रहे हैं गाइज… पटना में युवक ने फेसबुक Live आकर गंगा नदी में लगाई छलांग, गर्लफ्रेंड को बताया दोषी

बिहार की राजधानी पटना में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर गंगा नदी में छलांग लगाकर सुसाइड कर ली. उसने लाइव वीडियो में अपने पिता, भाई और अपनी गर्लफ्रेंड को दोषी ठहराया है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक के शव की तलाश कर रही है. नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से युवक के शव को तलाशने में दिक्कतें आ रही हैं. युवक के परिजन इसे हादसा बता रहे हैं. युवक का फेसबुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

युवक ने फेसबुक लाइव आकर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट पर गंगा नदी में छलांग लगाई है. उसका नाम अमित यादव हटेला बताया जा रहा है. घटना बुधवार की है. देर शाम तक नदी में एसडीआरएफ की टीम उसे तलाशती रही. गुरुवार को भी युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा. पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवक की लाइव वीडियो में कही गईं बातें और परिजनों के बयान में विरोधाभास नजर आ रहा है.

फेसबुक पर आया लाइव और लगा दी छलांग

सुसाइड से पहले 28 वर्षीय अमित कुमार यादव उर्फ हटेला ने फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयान किया था. उसने बताया था कि संपति विवाद में उसके पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट की है. साथ ही अपनी प्रेमिका को भी दोषी बताया है. फेसबुक लाइव में युवक कहता नजर आ रहा है कि ‘एक नंबर सीन है गाइज. गंगा मइया हमको बुला रही है आवो तुम.’ इस बीच वह गाली देता दिख रहा है. उसने आगे कहा कि गंगा मईया हमको बोल रही है. जा रहे हैं गाइज. आप लोग खुश रहिए. हमरा जइसन वन पीस पैदा लिए हैं.

बाप-भाई और गर्लफ्रेंड पर लगाए आरोप

अमित ने वीडियो में अपने पिता बैजनाथ यादव और छोटे भाई ईशु पर संपति विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाया. वहीं उसने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लेकर उसे भी दोषी बताया है. इधर, मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और युवक के पिता बैजू प्रसाद यादव ने आत्महत्या की घटना से इनकार करते हुए इसे हादसा बताया है. पिता का कहना है कि अमित गंगा नदी के बीच मे स्थित पेड़ पर चढ़कर फोटो व वीडियो बना रहा था. अचानक उसका पेड़ पर से पैर फिसल गया और वो गंगा नदी में गिरकर डूब गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago