Bihar

‘राजा रोहितेश्वर तथा राजा अकबर की धरती पर आपका स्वागत है’ वेलकम स्लोगन को लेकर बिहार में छिड़ गया भारी विवाद

रोहतास नगर पंचायत के द्वारा वेलकम गेट पर लिखे गए ‘स्लोगन’ को लेकर भारी विवाद हो गया है। रोहतास नगर पंचायत के प्रवेश द्वार पर लगाए गए साइन बोर्ड के ऊपर “राजा रोहितेश्वर तथा राजा अकबर की धरती पर आपका स्वागत है” का वेलकम स्लोगन लिखा गया। इस स्लोगन लिखे जाने के बाद विवाद हो गया है।

एक पक्ष के लोगों का कहना है कि यह मुगलिया सोच है, जो रोहतास को ‘राजा अकबर की धरती’ कहा जा रहा है तो वही कुछ लोग इसके लिए नगर परिषद के मुख्य पार्षद शंबूल आरा तथा उप मुख्य पार्षद नसीमा खातून को दोषी बता रहे हैं। स्थिति यह हो गई की प्रशासन को शांति समिति की बैठक बुलानी पड़ गई। प्रवेश द्वार के बोर्ड पर से अकबर तथा रोहितेश्वर दोनों का नाम हटाया गया, तब जाकर मामला को शांत कराया गया।

दरअसल, रोहतास जिला का नाम राजा हरिश्चंद्र के पुत्र रोहितेश्वर के नाम पर पड़ा है लेकिन रोहतास प्रखंड का मुख्यालय अकबरपुर मौजा में है। ऐसे में नगर पंचायत के द्वारा रोहितेश्व की धरती के अलावा राजा अकबर की धरती लिख दिया गया था। इसके बाद कई लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इसके बाद उक्त साइन बोर्ड पर स्टीकर लगा दिया गया लेकिन इतने में रोहतास के दोस्त नगर पंचायत के दो समुदाय में तनातनी की स्थिति हो गई।

इसके बाद प्रशासन को शांति समिति की बैठक बुलाई पड़ी। जिसमें दोनों पक्षों को शांत कराया गया तथा बोर्ड पर से राजा अकबर के साथ राजा रोहिताश्व के नाम को भी हटाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद जैसी कोई बात नहीं थी। चुकी यह इलाका राजा हरिश्चंद्र के पुत्र रोहितेश्वर से जुड़ा हुआ है इसलिए रोहितेश्वर बॉर्डर पर लिखा गया था। चुकी नगर पंचायत रोहतास एवं प्रखंड मुख्यालय, रोहतास थाना आदि अकबरपुर गांव में है। इसलिए राजा अकबर का नाम लिख दिया गया।

बताया जाता है कि सम्राट अकबर का इस इलाके से विशेष संबंध नहीं रहा है। इतिहास में राजा मानसिंह ने यहां शासन किया था, जो अकबर के अधीन थे। इस संबंध में नगर परिषद पंचायत रोहतास के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप ने बताया कि नगर पंचायत के सशक्त अस्थाई समिति के द्वारा पारित निर्णय के आलोक में ही बोर्ड पर राजा अकबर एवं रोहिताश्व का नाम लिखा गया था लेकिन जब कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज की तो इसे हटा लिया गया। इसमें किसी के भावना को आहत करने की कोई मनसा नहीं थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 घंटा ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

3 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

10 घंटे ago