Bihar

बिहार: थाने में पुलिसवाले को धक्का देकर भाग गया और देखती रह गई पुलिस, पत्नी और दो बच्चों को काट डालने वाला चंद घंटों बाद फरार

बिहार के आरा में पत्नी और बच्चों की बेरहमी से कत्ल करने वाला शख्स चंद ही घंटों में पुलिस के कब्जे से फरार हो गया। बड़ी हैरानी की बात है कि ट्रिपल मर्डर का एक आरोपी कई पुलिसवालों की मौजूदगी में थाने से ही फरार हुआ और पुलिस हाथ मलती रह गई। इस मामले में महकमे की काफी किरकिरी होने के बाद अब वरिष्ठ अधिकारी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

दरअसल भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव में मंगलवार की शाम एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी और दूधमुंहे सहित दो बच्चों को खंती (बैशाखी) से गला काट कर मार डाला था। पत्नी का सिर धड़ से अलग था और पैर पर भी जगह-जगह काटे जाने के जख्म मिले थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लालू यादव को गिरफ्तार किया था।

लेकिन बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे लालू यादव थाने से फरार हो गया। वो पुलिसवालों को धक्का देकर थाने से फरार हुआ और पुलिस देखती ही रह गई। इस मामले में अब जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कार्रवाई की बात की है। एसपी ने कहा, ‘कल अजीमाबाद थाना में पत्नी और बच्चों की हत्या के मामले में मानसिक रूप से विक्षिप्त गिरफ्तार अभियुक्त थाना हजत में बंद था।

उसके बाद एक चौकीदार और PSI के द्वारा हजरत रजिस्टर पर कुछ हस्ताक्षर के लिए निकालने के क्रम में वो लोगों को धक्का देकर हत्या फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत है और इसके साथ लापरवाही करने वाले चौकीदार और पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ प्रतिवेदन लेकर कार्रवाई की जा रही है।’

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

3 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

4 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

4 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

5 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

14 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

15 घंटे ago