Bihar

‘BJP विधायक मस्जिदों में घुसकर काटने-मारने की धमकी दे रहा’, तेजस्वी का बड़ा आरोप; PM मोदी से पूछा सवाल; माफ करेंगे या इनाम देंगे?

महाराष्ट्र के बीजेपी सांसद नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे एक बार फिर से अपने विवादित बयानों से चर्चा में हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होने भड़काऊ बयान दे दिया। जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। राणे ने अपने भाषण में कहा कि अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ तुमने कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुनके मारेंगे। इतना ध्यान रखना। तुम लोगों को अगर अपनी कौम की चिंता होगी तो हमारे रामगिरि महाराज के खिलाफ कुछ भी बोलने का नहीं। वरना वो जुबान तुम्हारे शरीर में रखेंगे नहीं। नितेश राणे के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष, पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से सवाल पूछा है।

तेजस्वी ने वीडियो अटैच करते हुए ट्वीट किया, और लिखा कि देशवासियों के लिए जहर उगल रहा यह व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रिय वरिष्ठ सहयोगी बीजेपी सांसद नारायण राणे का बेटा बीजेपी एमएलए है। यह बीजेपी विधायक संविधान और कानून को धत्ता बता मस्जिदों में घुस कर काटने-मारने की धमकी दे रहा है। खाड़ी देशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सजदा करते है, मस्जिदों में घूमते है। विदेशों में गांधी और बुद्ध की बात करते है लेकिन अपने ही देश में हिंसा करने तथा बीजेपी शासित राज्यों में अपने ही लोगों को काटने-मारने की धमकी देने वालों को प्रश्रय, श्रेय और प्रेय देते है।

क्या यह प्रधानमंत्री जी का दोहरा मापदंड नहीं है? क्या प्रधानमंत्री जी इसे दिल से माफ करेंगे या फिर बीजेपी का टिकट देकर उसे पुरस्कृत करेंगे? एक ओर भाजपा अपने संगठन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाज में नफ़रत फैला मुसलमानों को टारगेट करती है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी/आरएसएस अपने संपोषित एजेंटों के मार्फ़त भ्रम फैलाने तथा विभाजन करने का कुचक्र रचती है। बीजेपी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार देश, संविधान, समानता और सौहार्द के लिए अति हानिकारक व खतरनाक है।

भाजपा विधायक नितेश राणे के भड़काऊ भाषण को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूरा विपक्ष उनके इस बयान की निंदा कर रहा है। इस मामले की शुरूआत धर्मगुरु रामगिरि महाराज के एक बयान से हुई थी। जिसमें रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी, जिससे भड़के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। नितेश राणे के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

18 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

19 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago