Bihar

बिहार: कलेक्ट्रेट के बाहर 10 महिलाओं ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास; पुलिस ने ऐसे बचाई जान

बिहार के कटिहार जिले में केलेक्ट्रेट गेट पर सोमवार को 10 महिलाओं ने आत्महत्या की कोशिश की है। सभी ने अपने शरीर पर डीजल छिड़का फिर आग लगाने की कोशिश करने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस वालों ने सभी को रोका। इसके बाद कैंपस में फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई और महिलाओं के ऊपर पानी की डाला गया।

महिलाएं जमीन विवाद को लेकर परेशान थीं। उनका कहना है कि न्याय नहीं मिलने पर वो कलेक्ट्रेट गेट के बाहर बैठ गईं। महिलाएं कह रही थीं ‘हमको इंसाफ नहीं मिलेगा तो खुद को आग लगा लेंगे और यहीं पर हम लोग जलकर मर जाएंगे।’

2023 में भी बवाल हुआ था

आत्महत्या की कोशिश करने वाली सत्यवती कुमारी ने बताया कि ‘सुबह 7 बजे हम लोग टहल रहे थे। दबंग हमारे घर में घुसे और हमारे साथ मारपीट करने लगे। जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। घर का सारा सामान तोड़ दिया और अपने साथ भी ले गए।’

76 डिसमिल जमीन वो लोग क्लेम कर रहे

कटिहार एसडीएम आलोकचंद चौधरी ने बताया कि ‘जिन लोगों ने क्लेम किया है, उनके पास पहले से दूसरी जमीन है। 76 डिसमिल जमीन पर वे लोग क्लेम कर रहे। हालांकि इसके कोई कागजात उन्होंने उपलब्ध नहीं कराएं हैं। हम लोगों ने सीओ और राजस्व कर्मचारी से बात की है।’

फिलहाल जांच चल रही है। इस जमीन को देखने से लगता नहीं है कि यहां कोई बस्ती है, जैसा वे लोग क्लेम कर रहे हैं। पिछले 8-10 साल से रह रहे हैं। इसकी जांच चल रही है। महिलाओं को खुलेआम वाटर कैनन से नहलाने की सवाल पर उन्होंने कहा कि ये गलत है। वहीं दबंगों को लेकर कहा कि जिन लोगों पर महिलाएं आरोप लगा रही हैं, उनपर एफआईआर होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

4 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

4 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

10 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

14 घंटे ago