Bihar

महावीर मंदिर के नैवेद्यम के लिए सुधा डेयरी ने की शुद्ध घी की पेशकश, अभी कर्नाटक का नंदनी डेयरी करता है सप्लाई

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू में पशु चर्बी होने के दावे से विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर को सुधा डेयरी ने शुद्ध गाय का घी देने की पेशकश की है।

मंदिर ने शुक्रवार को सुधा डेयरी के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए तत्काल 100 किलो घी देने का अनुरोध किया है। इसे नैवेद्यम बनाकर भक्तों की राय ली जाएगी। इसके बाद थोक में ऑर्डर देने का निर्णय लिया जाएगा।

महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि नंदिनी की तरह सुधा डेयरी भी प्रमाणित करें कि आपूर्ति किया गया घी शुद्ध गाय के दूध से बना है। साथ ही नंदिनी की दर पर या उससे कम दर पर इसे उपलब्ध कराया जाए। अभी नैवेद्यम बनाने के लिए कर्नाटक से नंदिनी डेयरी का घी आता है। बेंगलुरु से भेजने के बाद भी 590 रुपये प्रति किलो शुद्ध गाय के घी की नंदिनी के द्वारा आपूर्ति की जाती है।

पदाधिकारियों के अनुसार महावीर मंदिर पटना ने 2015 से फरवरी 2023 के बीच कई बार सुधा डेयरी के अधिकारियों से नैवेद्यम के लिए शुद्ध गाय का घी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। यह अनुरोध महावीर मंदिर पटना के नैवेद्यम् प्रभाग ने सुधा डेयरी के अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से किया। मगर मंदिर प्रशासन को इसका जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि महावीर मंदिर की ओर से सुधा के अधिकारियों से अंतिम अनुरोध 22 फरवरी 2023 को ई-मेल से किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago