Bihar

सोशल मीडिया का नेता बिहार में नहीं चलेगा… तेजस्वी यादव पर शांभवी चौधरी का तंज

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमलवार हैं। और सोशल मीडिया पर ट्वीट करके नीतीश सरकार पर निशाना साधते आए हैं। इस बीच समस्तीपुर से सांसद और लोजपा (आर) की नेता शांभवी चौधरी ने तेजस्वी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि वो सोशल मीडिया के राजा बन गए हैं। लेकिन सोशल मीडिया का नेता बिहार में नहीं चलेगा।

समस्तीपुर सांसद शांभवी ने नेता विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो संगठित अपराध होते थे, आज वो नहीं हो रहे हैं। और अगर वो कहना चाह रहे हैं, कि अभी बिहार में जंगलराज है, तो आप कुछ करिए ना। बैठकर ट्वीट करने से तो कुछ होगा नहीं। अब तो आप सोशल मीडिया के राजा बन गए हैं। सोशल मीडिया का नेता बिहार में नहीं चलेगा।

आपको बता दें इन दिनों तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ दुबई की यात्रा पर हैं। इस दौरान भी उन्होने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार द्वारा ली गई गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को महज औपचारिकता बताया। और लिखा कि ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य जिसमें राज्य के DGP, मुख्य सचिव और ADG भी उपस्थित ना रहे। शीर्षस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री जी कितने गंभीर है। NDA सरकार अपराधियों को संरक्षित एवं संपोषित कर बिहारवासियों की जान के साथ खेल रही है।

दरअसल शनिवार को मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। और ये सख्त संदेश दिया था कि अपराध काबू करने में कोताही पर पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करे तथा अपराध नियंत्रण हेतु पूरी सख्ती से कार्रवाई करें। गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें, रात्रि गश्ती और तेज करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

14 घंटे ago