Bihar

बिहार: सिर मूंडा, भौंह और आधी मूंछ काटी, तीन बच्चों के पिता को शादीशुदा महिला से प्रेम करने पर दी ऐसी सजा

बेगूसराय जिले में एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े की कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया कि दोनों की जिंदगी में बवाल मच गया है। इस मामले में प्रेमी को तालिबानी सजा दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना रिफाइनरी थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव की है, जहां पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

प्रेम कहानी की शुरुआत और विवाद का कारण

जानकारी के मुताबिक, रिफाइनरी थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी आसमा खातून और मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के डुमरी गांव निवासी मो. जाकिर के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में, आसमा ने जाकिर को अपने घर बुलाया, जो कि उसकी शादीशुदा जिंदगी की एक बड़ी गलती साबित हुई। सोमवार की रात जाकिर अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, जिसके बाद लड़की के परिवार और गांववालों को इस बारे में पता चला।

गुस्साई भीड़ ने ‘ऑन द स्पॉट’ किया फैसला

बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार ने दोनों के प्रेम संबंध को लेकर गहरी नाराजगी जताई। फिर गांववालों के साथ मिलकर जाकिर की बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी का आधा सिर, आधी मूंछ और एक आंख की भौंह ब्लेड से काट दी गई। यह सब उस समय हुआ जब प्रेमिका और प्रेमी की शादी की योजना बन रही थी। लेकिन अचानक हुए इस विवाद ने सब कुछ उलट-पलट कर दिया।

प्रेमिका ने लगाया यह आरोप

वहीं, प्रेमिका आसमा खातून ने आरोप लगाया कि जाकिर ने पहले खुद को अविवाहित बताया था, जबकि वास्तव में वह तीन बच्चों का पिता है। उसने अपने पति को तलाक दे दिया था और जाकिर के साथ शादी के लिए तैयार हो गई थी। लेकिन जब जाकिर ने शादी से इनकार किया तो उसने उसके खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया। प्रेमिका का कहना है कि अगर जाकिर शादी के लिए तैयार हो जाता है तो वह मुकदमा वापस ले लेगी।

पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

इधर, मंगलवार की सुबह जाकिर की पिटाई के बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज और मेडिकल टेस्ट किया गया। इस दौरान प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण, समस्तीपुर समेत इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है.…

16 मिनट ago

उजियारपुर में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी किशोर को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक…

48 मिनट ago

बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात

बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर…

1 घंटा ago

10 और 11 मार्च को समस्तीपुर समेत आधे दर्जन जिलों में हो सकती है हल्की वर्षा

समस्तीपुर/पूसा : अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी के आरोप में सीतामढ़ी की महिला गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार को बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 से पर्स…

1 घंटा ago

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

12 घंटे ago