Bihar

हाल ही में जेल से रिहा हुए अनंत सिंह से मिलने सीधे उनके घर पहुंच गए CM नीतीश

बिहार की सियासत में इन दिनों हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाले तस्वीर देखने को मिल रही है. बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में सोमवार को एक ऐसी ही अनोखी तस्वीर सालों बाद देखने को मिली.

दरअसल सुशासन बाबू के नाम से मशहूर सीएम नीतीश कुमार एक लंबे समय के बाद कुछ ही दिनों पहले जेल से बाहर आए मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह से मिलने उनके घर लदमा पहुंच गए. इस दौरान नीतीश कुमार और अनंत सिंह के बीच सालों बाद पहले जैसी मुलाकात हुई. दोनों ने अलग-अलग मुद्दे पर एक-दूसरे से बातचीत की. ऐसे में अब सीएम नीतीश कुमार और बाहुबली विधायक अनंत सिंह की इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है.

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कई कार्यों का निरीक्षण करने बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-मोकामा 4 लेन करनौती के पास बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर करजान-ताजपुर सेतु का भी निरीक्षण किया. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार बेलछी प्रखंड में आवासीय प्रखंड सह अंचल नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया.

बता दें, प्रखंड भवन का निर्माण 20करोड़ 45 लाख 77 हजार रुपए की लागत से हुआ है. वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला अचानक लदमा पहुंच गया, जहां सीएम नीतीश कुमार और अनंत सिंह के बीच खास मुलाकात हुई.

बता दें, इससे पहले मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह अगस्त महीने में जेल से रिहा होने के बाद 25 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाक़ात की थी. इस दौरान करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में सीएम नीतीश कुमार और अनंत सिंह की मुलाकात हुई थी. हालांकि आधे घंटे की इस मुलाकात के बाद जब अनंत सिंह मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले तो उन्होंने इस मुलाकात अपने एक निजी कार्य से जोड़ दिया था. लेकिन, सीएम नीतीश कुमार और अनंत सिंह के बीच हुई मुलाकात के सियासी मायने भी खूब निकाले जा रहे हैं.

अनंत सिंह और नीतीश कुमार के मुलाकात के क्या हैं मायने?

अनंत सिंह और नीतीश कुमार के मुलाकात के क्या मायने हैं? अब इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. अनंत सिंह के एक बार फिर से जेडीयू में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है. दरअसल अनंत सिंह ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. बता दें, अनंत सिंह इससे पहले भी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में रह चुके हैं. एक जमाने में नीतीश कुमार और अनंत सिंह मंच तक शेयर करते थे. अब एक बार फिर से दोनों एक मंच पर साथ दिख सकते हैं. बता दें, AK-47 मामले में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद बीते 16 अगस्त को बेउर जेल से बाहर आए थे. अब अनंत सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago