Bihar

समस्तीपुर और बक्सर में गैस, जमुई में गोल्ड; अब बिहार की किस्मत बदलने वाली है!

खान एवं भू-तत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि जमुई में सोना खोजने के लिए किए गए सर्वे के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं। हालांकि, खोजबीन अभी जारी है। मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि जमुई में सोना मिलने की संभावनाएं बेहद कम हैं। सर्वे में जितनी उम्मीद थी उसके परिणाम आशा अनुरूप नहीं पाए गए हैं, लेकिन भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। अन्वेषण का काम जारी है।

समस्तीपुर और बक्सर में गैस

मिहिर कुमार सिंह ने आगे बताया कि बक्सर और समस्तीपुर में गैस मिलने की संभावनाओं पर ONGC खोज कर रहा है। उम्मीद है कि 2025 तक रिपोर्ट आ जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राज्य में बालू की ऑनलाइन बिक्री 15 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने ‘बालू मित्र पोर्टल’ बनाया है।

बालू की ऑनलाइन बिक्री के लिए मित्र पोर्टल

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग की तर्ज पर बालू की ऑनलाइन बिक्री की तैयारियां हो रही हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए बालू मित्र पोर्टल विकसित किया है। उम्मीद है कि इस पोर्टल से 15 अक्टूबर से बालू की ऑनलाइन बिक्री प्रारंभ हो जाएगी। दरअसल, अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए सरकार नई योजनाएं भी ला रही है। इसके तहत, अवैध खनन की जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2215360 भी जारी किया गया है।

बिहार में 24 साल बाद खनन की तैयारी

मिहिर सिंह ने यह भी बताया कि झारखंड से अलग होने के 24 साल बाद, बिहार में बड़े खनिज ब्लॉक से खनन की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने रोहतास के नौहट्टा में ग्लूकोनाइट के दो ब्लॉक रूंगटा एंड कंपनी को और बांका के निकट निकिल-क्रोमियम के एक ब्लॉक का खनन वेदांता को सौंपा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago