Bihar

नीतीश सरकार के खिलाफ RJD का ‘हल्ला बोल’, बढ़ते अपराध को लेकर आज निकालेगा राजभवन मार्च

बिहार में बढ़ते अपराध और गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आरजेडी प्रदेश कार्यालय से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजभवन के लिए दोपहर 12:30 बजे निकलेंगे. जिसमें वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सभी प्रकोष्ठों के साथ-साथ पटना जिला और महानगर के सभी नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. राष्ट्रीय जनता दल के नेता राजभवन मार्च को देखकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर रखी है.

सरकार का इकबाल खत्म:

आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बिहार में लगातार हो रही हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएं और शासन और प्रशासन की विफलताओं के साथ-साथ सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है. लोग खौफ के साए में जी रहे हैं. अब तो घर में भी लोग सुरक्षित नहीं है और बाहर निकलने से लोगों को डर लग रहा है.

“ऐसा लगता है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. जहां अपराधी अपराध करने में मस्त हैं, वहीं शासन-प्रशासन पूरी तरह से पस्त है और सरकार में बैठे हुए नेता और पदाधिकारी मलाई काटने में व्यस्त हैं. इसलिए हमलोग आज राजभवन जाकर अपना ज्ञापन सौंपेंगे.”- एजाज अहमद, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल

तेजस्वी के निशाने पर बिहार सरकार:

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वह हर सप्ताह अपराध का आंकड़ा जारी करते हैं. तेजस्वी के अलावे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं के लिए नीतीश सरकार को दोषी ठहराते रहे हैं, जिसका जवाब जेडीयू और एनडीए के नेता लालू और राबड़ी देवी के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार की स्थिति को लेकर देते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago