बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के प्यार में आत्महत्या की कोशिश की है। सोमवार को लड़की ने कोर्ट में अपना बयान बदल दिया। प्रेमिका की बेवफाई से युवक परेशान हो गया। उसने पुलिस अभिरक्षा में ही टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। जहां उसने ब्लेड से पहले अपना गला रेता, उसके बाद हाथ की नस भी काट ली।
उसकी चीखें सुनकर वहां मौजूद चौकीदारों ने उसे तुरंत स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल ले जाया गया। आरोपी युवक को पहचान मधुबनी के मधवापुर थाना अंतर्गत पिरौखर गांव निवासी छेदी मंडल (32) के रूप में हुई है। बताया गया कि गांव के बगल की ही नाबालिग लड़की (16) को उसने प्रेम जाल में फंसाकर डेढ़ माह तक अपने साथ रखा था।
किशोरी की मां ने दर्ज कराई थी FIR
किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुपरी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल को पकड़ लिया। 64 के बयान के लिए सोमवार को कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा था।
इसी दौरान उसने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। इसके बाद चौकीदार उसे शौचालय ले गए। वहां उसने गेट बंद कर लिया और ब्लेड से पहले अपनी गर्दन काटी फिर हाथ ही नस काट ली। बताया गया कि रविवार को पुलिस जोड़े को लेकर थाना आई थी। पुपरी थाने में भी आरोपी ने हाथ काटने की कोशिश की थी।
शादी करना चाहता था युवक
आरोपी ने बताया कि नाबालिग के साथ वह 6 महीने से संबंध में था। पिछले डेढ़ महीने से लड़की उसके साथ रह रही थी। इस दौरान उसने उसके साथ संबंध भी बनाया। हालांकि, कोर्ट में आने के बाद उसने अपने परिवार के पक्ष में बयान बदल दिया। युवक ने बताया कि उसके परिवार में कोई सदस्य नहीं है। शादी के बाद वह नाबालिग के साथ घर बसाना चाहता था, लेकिन वो बदल गई। इस बात से नाराज होकर वह आत्महत्या कर रहा था।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…