Bihar

बिहार: पुलिस की डर से भूसे की ढेर में जा छिपा अपराधी, फिर भी कानून के लंबे हाथों से बच नहीं पाया

कानून के हाथ से कोई नहीं बच सकता है, क्योंकि कानून का हाथ बहुत लंबा होता है और इसकी पकड़ से आप दूर नहीं जा सकते. अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी करे ले, लेकिन उससे कानून के गिरफ्त में आना ही होता है. जी हां, कुछ ऐसा ह ही देखने को मिला बिहार के जिला जमुई में, जहां एक गैर-जमानती वारंटी पुलिस से बचने के लिए भसे की ढेर में जाकर छुप गया. हालांकि, उसकी ये चालाकी काम नहीं और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.

जमुई की खैरा थाना की पुलिस थाना क्षेत्र में एक वारंटी को पकड़ने गई थी. जहां पर अपराधी पुलिस से बचने के लिए कुछ ऐसा कारनामा किया, जिससे हर कोई हैरान है. पुलिस वाले खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाएं. दरअसल, खैरा थाना क्षेत्र के मांगामड़हर गांव में पुलिस एक गिरफ्तारी वारंट के सिलसिले में पहुंची थी, जहां एक युवक ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो शायद ही किसी के दिमाग में आए.

बैद्यनाथ यादव नाम के इस युवक के खिलाफ पहले से एक गैर-जमानती वारंट जारी था. जैसे ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके गांव पहुंची. उसने बचने का तरीका खोजते हुए भूसे के ढेर में अपने शरीर को छिपा लिया. हालांकि, उसने सांस लेने के लिए अपना चेहरा बाहर ही रखा, और यहीं पर उससे चूक हो गई. पुलिस की तेज निगाहों ने तुरंत उसे पहचान लिया और इस मजेदार कोशिश का पर्दाफाश हो गया.

पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो इस नजारे को देखकर खुद पुलिस अधिकारी भी हंसने लगे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अधिकारी आरोपी से उसका नाम और भूसे में छिपने का कारण पूछते हुए हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

2 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

12 घंटे ago