Bihar

बिहार के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी! थाना परिसर में ही रहेंगे सिपाही और दारोगा, सरकार देगी ‘घर’

बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार के पुलिसकर्मियों को जल्द ही थाने में ही रहने की सुविधा मिलेगी। नीतीश सरकार की सिपाही से लेकर दारोगा तक, सभी के लिए थाना परिसर में ही आवास बनाने की योजना है। पुलिस मुख्यालय ने इस दिशा में काम शुरू करने का निर्देश दिया है। सिपाहियों के लिए नए थाना भवनों के साथ ही बैरक भी बनाए जा रहे हैं। वहीं, दारोगा और थानेदार जैसे अधिकारियों को थाने में या उसके आसपास वन बीएचके फ्लैट जैसी सुविधा मिलेगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

27 हजार सिपाहियों के लिए भवन बनकर तैयार

बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम राज्य में 9500 से ज्यादा सिपाहियों के लिए बैरक बना रहा है। इसमें से 27 हजार सिपाहियों के लिए 300 से ज्यादा भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। बाकी का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके लिए भी बैरक बनाए जा रहे हैं। इसके लिए लगभग 600 थानों को चुना गया है। थाने में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या के हिसाब से बैरक बनाए जाएँगे।

दारोगा रैंक के अधिकारियों के लिए वन बीएचके फ्लैट का प्रस्ताव

छोटे थानों में पांच, मध्यम आकार के थानों में दस और बड़े थानों में 20 महिला पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी। इन बैरक में स्नानागार, शौचालय, रसोईघर जैसी सभी सुविधाएं होंगी। राज्य के कई थानों के पास बड़ा परिसर है। अगले चरण में ऐसे थानों में दारोगा रैंक के अधिकारियों के लिए वन बीएचके फ्लैट बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही पुराने थाना भवनों को तोड़कर नए भवन बनाए जाएंगे। इन नए भवनों में ही पुलिस अधिकारियों के लिए आवास की व्यवस्था होगी। जिन थानों के पास अपनी जमीन नहीं है, वहां आसपास की सरकारी जमीन पर निर्माण कराया जाएगा।

250 थानों का निर्माण पूरा

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, राज्य में 528 थाना-ओपी को चिह्नित किया गया था, जिन्हें नए भवन की जरूरत थी। इसमें से लगभग 250 थानों का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि 278 थानों का निर्माण कार्य चल रहा है। बाकी बचे थाना भवनों का निर्माण कार्य दिसंबर, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

24 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

49 मिनट ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

18 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

24 घंटे ago