Bihar

पटना शहर में गंगा को प्रवेश से रोकने की जद्दोजहद, 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना में बाढ़ के हालात कई इलाकों में बने हुए हैं. जिले में गंगा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है. हालांकि अब गंगा के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है. जिसने राहत मिलने के संदेश दिए हैं. रविवार को पटना के दीघा घाट पर गंगा नदी का जल स्तर 24 सेंटीमीटर कम हुआ. वहीं, गांधी घाट पर 14 सेंटीमीटर कमी आयी. शनिवार को भी गंगा नदी के जल स्तर में कमी आयी थी. रविवार को दीघा घाट पर जल स्तर 51.47 मीटर, गांधी घाट में 50.07 मीटर व हथिदह में 43.41 मीटर रहा. हालांकि, अब भी गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर ही है. इसलिए फिलहाल दियारा क्षेत्र, शहर में बिंद टोली सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी फैला हुआ है. बिंद टोली के लोग गंगापथ पर शरण लिये हुए हैं. दियारे के लोग जनार्दन घाट के पास मवेशियों के साथ रह रहे हैं.

गंगा व पुनपुन का जल स्तर बढ़ने से स्लूइस गेट किये गये बंद

पटना जिले में गंगा व उसकी सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ने से स्लूइस गेट बंद कर दिया गया है, ताकि शहर में पानी का प्रवेश नहीं हो. स्लूइस गेट बंद होने से शहरों के नालों का पानी निकालने का काम पंपसेटों द्वारा किया जा रहा है. सूत्र ने बताया कि दीघा लॉक को बंद कर दिया गया है. कुर्जी के पास गंगा टावर के पास पंप सेट से नालों के पानी की निकासी की जा रही है. जानकारों के अनुसार नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे आने पर ही स्लूइस गेट खोला जायेगा. सूत्र ने बताया कि बादशाही नाले के पानी की निकासी खानपुर व बरमुत्ता स्लूइस गेट से की जाती है. खानपुर से गंगा व बरमुत्ता से पुनपुन नदी में नाले का पानी स्लूइस गेट से निकाला जाता है.

12 जिलों में 12 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित

बक्सर,भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, मुंगेर,खगड़िया,समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय,भागलपुर और कटिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 12 लाख से अधिक की आबादी संकट में घिरी है. आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है और तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है. विभाग ने जिलों को निर्देश दिये हैं कि जिन क्षेत्रों में पानी फैल रहा है,वहां से लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए.

ट्रेनों का परिचालन भी हुआ बाधित

वहीं राज्य में बारिश नहीं होने के बावजूद कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. इसके कारण रेलवे ट्रैक भी जलमग्न हो गये हैं. जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के सुल्तानगंज और रतनपुर स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 195 के ग्रिडर तक शनिवार की देर रात बाढ़ का पानी पहुंच गया. इससे रात 11.45 बजे से इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. इस कारण नौ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

7 मिनट ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

3 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

6 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

16 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

17 घंटे ago