Bihar

बिहार: प्रेमी संग फरार हो गई थी तीन बच्चों की मां, घर वापसी पर ग्रामीणों ने पति-पत्नी के कपड़े फाड़े, बाल काट चप्पल की माला पहना घुमाया

बिहार के जमुई से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां ग्रामीणों एक महिला और उसके पति के कपड़े उतारे फिर उनके मुंह पर कालिख पोती और पूरे गांव में अर्धनग्न कर घुमाया. इसके अलावा दोनों को जूते और चप्पल की माला पहनाई, महिला के बाल भी काटे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों ने दंपति पर समाज को गंदा करने का आरोप लगाया है.

दरअसल पांच दिन पहले शादीशुदा महिला तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी. उसके बाद महिला अपने पति और बच्चों के पास वापस ससुराल लौट आई. जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो उन्होंने पंचायत की. दो सितंबर की रात गांव के गणेश मंडल, रवि मंडल, सुधीर कारू, कल्लु दामोदर, नारायण अरुण, संगीता, समेत कई लोगों ने दंपति को घर से बाहर निकालकर एक स्थान पर बैठा दिया. फिर धीरे-धीरे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

दंपति को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया

इसके बाद ग्रामीणों ने महिला उसके पति के बाल काटे अर्धनग्न कर ढोल-बाजे के साथ पूरे गांव में घुमाया. साथ ही जूतों, चप्पलों की माला पहनाई मुंह पर कालिख पोती और मारपीट की. यह घटना झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव में हुई. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

पीड़ितों इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर 12 लोगों एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापामारी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

17 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

11 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

11 घंटे ago