Bihar

बिहार: बिना पैसा का नकल कैसे ले लीजिएगा.. तीन सौ लगता है; वीडियो वायरल होने पर घूसखोर हेड क्लर्क को DM ने किया सस्पेंड

बिहार में जमीन सर्वे के नाम पर सरकारी कार्यालयों में अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे है। सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी हेड क्लर्क को सस्पेंड कर दिया और 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

दरअसल, कैमूर के दुर्गावती अंचल कार्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में क्लर्क हरि नारायण राम जमीन के खाता के नगर के एवज में किसी शख्स से तीन सौ रुपए मांग रहा था। हेड क्लर्क बोलता है कि बिना पैसा का नकल कैसे ले लीजिएगा.. तीन सौ लगता है।

सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर डीएम ने वीडियो की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए और डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी हेड क्लर्क को सस्पेंड करते हुए शो-कॉज पूछ दिया है। अपनी सफाई में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर हेड क्लर्क के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

8 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

9 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

11 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

11 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

14 घंटे ago