Bihar

बिहार: नदी की तेज धार में बहे एक बाइक पर सवार परिवार के 5 लोग, तीन बचाए गए, मां-बेटा लापता

बिहार के औरंगाबाद में बाइक दुर्घटना में 5 सदस्य नदी में बह गए. हालांकि इसमें से तीन लोगों को बचा लिया गया है लेकिन दो लोग अभी भी लापता हैं. घटना जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के बटाने नदी की है. जहां कॉजवे पुल के ऊपर से बाइक पार करने के दौरान 5 लोग नदी में बह गए. लापता लोगों में एक महिला और उसका एक वर्ष का बच्चा शामिल है.

औरंगाबाद में 5 लोग डूबे:

घटना मंगलवार की रात 8 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार गोह थाना क्षेत्र के दधपि गांव निवासी संतोष पाल, पत्नी प्रियंका देवी और उनके दो बच्चे सत्यम कुमार और अभ्यम कुमार के अलावे कासमा थाना क्षेत्र के पखनौर गांव निवासी सास शीला देवी एक ही बाइक पर सवार थे.

पत्नी और बच्चा लापता:

जानकारी के अनुसार झाड़फूंक कराने के लिए ये लोग कुटुंबा के महुआ धाम जा रहे थे. इसी दौरान अम्बा के पास बटाने नदी पर बनी कॉजवे पुल पर पानी होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी. सभी लोग बाइक समेत पानी में गिर गए और तेज धारा में बह गए. स्थानीय गोताखोरों की नजर पड़ी तो संतोष पाल, पुत्र सत्यम कुमार और सास शीला देवी को किसी तरह बचा लिया लेकिन पत्नी प्रियंका देवी और एक वर्षीय अभ्यम कुमार लापता हैं.

एनडीआरएफ की टीम कर रही खोजबीनः

मंगलवार की रात ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया. मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची लेकिन सुबह तक लापता महिला और बच्चा का कुछ पता नहीं चल सका. एनडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन कर रही है. अम्बा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि अम्बा अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार समेत थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है.

नदी का बढ़ा है जलस्तरः

बता दें कि झारखंड और मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से औरंगाबाद की नदियां उफान पर है. सोन, पुनपुन और बटाने समेत अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को एहतियात बरतने की अपील की थी. इसके बावजूद लापरवाही के कारण हादसा हो गया.

कॉजवे पुल पर दो फीट पानीः

बता दें कि देव पथ का चौड़ीकरण हो रहा है. औरंगाबाद बटाने नदी पर निर्माधीन पुल के बगल में कॉजवे पुल बनाया गया है. नदी में पानी ज्यादा होने के कारण कॉजवे पुल के ऊपर से दो फीट पानी बह रहा है. इसी पानी से होकर एक ही बाइक पर सवार 5 लोग जा रहे थे. धार तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गए और सभी पानी में बह गए. गोताखोंरों के द्वारा बचाए गए एक बच्चा समेत तीन लोगों का इलाज कराया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

16 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

12 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

14 घंटे ago