Samastipur

विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने घर से निकले युवक का शव बरामद, परिजन हत्या की जाता रहे आशंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने घर से निकले युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के काकर पुल के पास की है। मृतक की पहचान बनडिहा गांव के मंजेश कुमार के रूप में हुई है।

घटना के सम्बंध में मृतक के परिजन का बताना है कि गांव में विश्वकर्मा पूजा का भोज खाने के बाद जाखड़ गांव का रहने वाला अवधेश नाम का उसका दोस्त उसे प्रसाद खाने के लिए फोन कर जाखड़ बुलाया था। जिसके बाद मृतक गांव के ही अपने दोस्त राजीव के साथ जाखड़ गया था।

देर रात उनलोगों को सूचना मिली कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। परिवार के लोग जब उसे ढूंढने निकले तो काकर पुल के नीचे मरा पड़ा था। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे है। मृतक के परिजन का कहना है कि वो दरभंगा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई करता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बंद घर में घुसे चोर, नगदी और सोने के जेवरात लेकर फरार; मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह में वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह मोहल्ले में चोरों ने एक बंद…

10 घंटे ago

JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी में निशांत कुमार की एंट्री, पहली बार संगठन में मिली जगह, 137 सदस्यीय टीम का ऐलान

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई…

12 घंटे ago

हाजीपुर: रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर महिला सब इंस्पेक्टर निलंबित, 2 हजार रुपये के लेन-देन की चर्चा

वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते…

12 घंटे ago

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क न्यायिक सेवाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…

14 घंटे ago